बांका में रजौन सीएचसी का औचक निरीक्षण:सिविल सर्जन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, डॉक्टर-कर्मियों को सुधार के निर्देश

बांका में रजौन सीएचसी का औचक निरीक्षण:सिविल सर्जन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, डॉक्टर-कर्मियों को सुधार के निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार ने बांका जिले के रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। जिले में पदस्थापन के बाद से वे लगातार बिना पूर्व सूचना के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर रहे हैं। अचानक सीएस अस्पताल पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गया। बताया जा रहा है किसी दूसरे प्रखंड के अस्पताल जाने की बात कह कर निकाला और रजौन अस्पताल अचानक पहुंच गए। जिले में नए पदस्थापन के बाद से ही सिविल सर्जन लगातार बिना पूर्व सूचना के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप का माहौल है। ठंड को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सभी समय का पालन कर सके। अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान, सिविल सर्जन ने रजौन के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना सिंह सहित अन्य डॉक्टरों व कर्मियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और इसे बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, विभिन्न वार्ड, दवा भंडारण कक्ष और डिलीवरी रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, सिविल सर्जन ने दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया का डेमो भी दिया। उन्होंने एक गार्ड पर डेमो देकर बताया कि किस प्रकार सही तरीके से मरहम-पट्टी कर बेहतर इलाज प्रदान किया जा सकता है। इस दौरान डॉक्टरों की कमी और ड्रेसर की अनुपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जांच में अस्पताल का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार ने बांका जिले के रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। जिले में पदस्थापन के बाद से वे लगातार बिना पूर्व सूचना के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर रहे हैं। अचानक सीएस अस्पताल पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गया। बताया जा रहा है किसी दूसरे प्रखंड के अस्पताल जाने की बात कह कर निकाला और रजौन अस्पताल अचानक पहुंच गए। जिले में नए पदस्थापन के बाद से ही सिविल सर्जन लगातार बिना पूर्व सूचना के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप का माहौल है। ठंड को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सभी समय का पालन कर सके। अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान, सिविल सर्जन ने रजौन के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना सिंह सहित अन्य डॉक्टरों व कर्मियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और इसे बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण काउंटर, विभिन्न वार्ड, दवा भंडारण कक्ष और डिलीवरी रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, सिविल सर्जन ने दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया का डेमो भी दिया। उन्होंने एक गार्ड पर डेमो देकर बताया कि किस प्रकार सही तरीके से मरहम-पट्टी कर बेहतर इलाज प्रदान किया जा सकता है। इस दौरान डॉक्टरों की कमी और ड्रेसर की अनुपलब्धता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जांच में अस्पताल का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *