गयाजी में कोल्ड डे, सर्द पछिया हवा से बढ़ी कनकनी:पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला रहा, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस

गयाजी में कोल्ड डे, सर्द पछिया हवा से बढ़ी कनकनी:पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला रहा, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस

गयाजी में सर्दी का सितम जारी है। कोहरा और सर्द पछिया हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सीधे चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 4.2 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को गयाजी सबसे ठंडा जिला रहा। ग्रामीण से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया। हालात ऐसे हैं कि विजिबिलिटी 100-200 मीटर के करीब सिमट गई है। दिन में धूप निकलने से भी राहत नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। जनवरी में एक तारीख के बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। इसके बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरा और अधिकतम छह डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री था। उससे एक दिन पहले गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो इस महीने का सबसे कम था। राहत की उम्मीद कम मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल का कहना है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं है। कोहरे का असर कुछ कम हो सकता है। दिन में धूप निकलेगी। लेकिन सर्द पछुआ की वजह से रात में ठंड का असर बना रहेगा। 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। उसी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। 8वीं तक क्लास बंद मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसके चलते गयाजी जिला बिहार में सबसे ठंडा रहा। कड़ाके की ठंड के चलते सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है। क्लास 1 से 8वीं तक के प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। गयाजी में सर्दी का सितम जारी है। कोहरा और सर्द पछिया हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सीधे चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 4.2 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को गयाजी सबसे ठंडा जिला रहा। ग्रामीण से लेकर ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया। हालात ऐसे हैं कि विजिबिलिटी 100-200 मीटर के करीब सिमट गई है। दिन में धूप निकलने से भी राहत नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। जनवरी में एक तारीख के बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। इसके बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महज 24 घंटे में न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरा और अधिकतम छह डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री था। उससे एक दिन पहले गुरुवार को इस सीजन का सबसे कम 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो इस महीने का सबसे कम था। राहत की उम्मीद कम मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल का कहना है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं है। कोहरे का असर कुछ कम हो सकता है। दिन में धूप निकलेगी। लेकिन सर्द पछुआ की वजह से रात में ठंड का असर बना रहेगा। 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। उसी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। 8वीं तक क्लास बंद मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसके चलते गयाजी जिला बिहार में सबसे ठंडा रहा। कड़ाके की ठंड के चलते सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी गई है। क्लास 1 से 8वीं तक के प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *