बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को लखीसराय पहुंचे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल आस्था नहीं, बल्कि सनातन स्वाभिमान का उद्घोष है। आज हमने अशोक धाम लखीसराय में पूजा-अर्चना कर सनातन आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति श्रद्धा अर्पित की। भारत की आत्मा को नमन किया है। अनंत आस्था, अखंड विश्वास और सनातन स्वाभिमान का प्रतीक पर्व पर श्री सोमनाथ महादेव को हम सब का प्रणाम। जो टूटा नहीं, झुका नहीं। जो हर विनाश के बाद और अधिक तेजस्वी होकर उभरा। महादेव की कृपा से राष्ट्र सशक्त हो केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा और सनातन स्वाभिमान का अमर उद्घोष सोमनाथ है। महादेव की कृपा से राष्ट्र सशक्त हो, समाज जाग्रत हो और हर हृदय शिवमय बने। यही हम सबकी कामना है, हमारा राष्ट्र सशक्त और समग्र सम्पन्न बनेगा। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को लखीसराय पहुंचे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल आस्था नहीं, बल्कि सनातन स्वाभिमान का उद्घोष है। आज हमने अशोक धाम लखीसराय में पूजा-अर्चना कर सनातन आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति श्रद्धा अर्पित की। भारत की आत्मा को नमन किया है। अनंत आस्था, अखंड विश्वास और सनातन स्वाभिमान का प्रतीक पर्व पर श्री सोमनाथ महादेव को हम सब का प्रणाम। जो टूटा नहीं, झुका नहीं। जो हर विनाश के बाद और अधिक तेजस्वी होकर उभरा। महादेव की कृपा से राष्ट्र सशक्त हो केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की आत्मा और सनातन स्वाभिमान का अमर उद्घोष सोमनाथ है। महादेव की कृपा से राष्ट्र सशक्त हो, समाज जाग्रत हो और हर हृदय शिवमय बने। यही हम सबकी कामना है, हमारा राष्ट्र सशक्त और समग्र सम्पन्न बनेगा।


