दिल्ली में महिला RWA अध्यक्ष की नाम पूछकर हत्या, पति कनेक्शन पर काम कर रही पुलिस

Crime दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 44 वर्षीय रचना यादव 2023 में हुई अपने पति की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी और वर्तमान में अपनी सोसाइटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन यानी RWA की अध्यक्ष थी। अब मां की हत्या में बेटी मुख्य बनी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की इस वारदात के तार 2023 में हुई महिला के पति की हत्या से जुड़े हो सकते हैं।

बेहद नजदीक से सिर में मारी गोली

दिल्ली पुलिस के अनुसार हमलावरों ने काफी नजदीक से महिला के सिर में गोली मारी। इससे पता चलता है कि वारदात को सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। हमलावर महिला को मौत के घाट उतारने के इरादे से आए थे। कोई भी चूक नहीं चाहते थे इसलिए इन्होंने नजदीक से महिला के सिर में गोली मारी। पूछताछ और प्रारंभिक पड़ताल पता चला कि, रचना यादव पड़ोसी से मिलकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक उनके पास आए। इनमें से एक ने रचना से नाम पूछा और तुरंत गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर दोनों हमलावर भाग गए।

पुलिस को 11 बजे मिली हत्या की सूचना ( Crime )

घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 11 बजे मिली। शालीमार बाग थाने से तुरंत एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर महिला रचना सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। मौके से पुलिस को एक खोखा कारतूस भी मिला जिससे पता चला कि पिस्टल से गोली चलाई गई होगी। पुलिस ने मौके से मिले कारतूस कब्जे में लिया और FIR दर्ज कर वारदात की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

2023 में हुई पति का मुख्य आरोपी अभी फरार

इस हत्याकांड को पुलिस प्राथमिक तौर पर वर्ष 2023 में हुई रचना की हत्या के मामले में जोड़कर देख रही है। पुरानी रंजिश में उस समय महिला के पति विजेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में भारत यादव समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी पांच आरोपी जेल में हैं और उन पर मुकदमा चल रहा है जब कि मुख्य आरोपी भारत यादव अभी फरार है।

ट्रायल कमजोर करने के लिए कराई हत्या!

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पति की हत्या के मामले के ट्रायल को कमजोर करने के लिए अब मुख्य गवाह रचना यादव की हत्या कराई गई हो। पति की हत्या के मामले में रचना मुख्य गवाह थी इसलिए उनकी गवाही काफी महत्वपूर्ण थी। उत्तर-पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने मीडियाकर्मियों को दिए एक बयान में कहा है कि वर्ष 2023 में हुई रचना के पति की हत्या के मामले से जुड़े सभी तथ्यों और वर्तमान में मामला किस स्टेज पर है इसका पता लगाया जा रहा है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दोनों हमलावरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

बेटी बोली भारत यादव ने कराई हत्या!

महिला रचना यादव की बड़ी बेटी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तहरीर में कनिका यादव ने अपनी मां की हत्या के पीछे सीधे तौर पर भारत यादव का हाथ होने की आशंंका जताई है। कनिका ने कहा है कि उनकी मां की गवाही के आधार पर पिता की हत्या करने वालों को सजा होने का डर था। इसलिए उनहोंंने मां की भी हत्या करवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *