मैनपुरी के शीतला धाम पर कार दुकान में घुसी:मोड़ने का प्रयास पर अनियंत्रित हुई गाड़ी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

मैनपुरी के शीतला धाम पर कार दुकान में घुसी:मोड़ने का प्रयास पर अनियंत्रित हुई गाड़ी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शीतला धाम पर रविवार सुबह एक नई स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर एक हलवाई की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ और दुकान में नाश्ता कर रहे लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कार चालक अपनी नई गाड़ी का पूजन करने के लिए शीतला मंदिर धाम पहुंचा था। मंदिर के गेट नंबर 2 पर जाने का रास्ता हलवाई की दुकान के बगल से ही बना हुआ है। चालक ने गाड़ी मोड़ने का प्रयास किया, तभी वह अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान में घुस गई। हादसे के समय दुकान में कई लोग नाश्ता कर रहे थे, जो सौभाग्य से सुरक्षित बच गए। हालांकि, दुकान को भारी नुकसान हुआ है। हजारों रुपए की मिठाइयां और नाश्ता सड़क पर बिखर गया। हलवाई की भट्टी भी टूट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल कार को दुकान से बाहर निकलवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *