फिरोजाबाद में 16 वर्षीय नाबालिग ने लगाई फांसी:डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, दरोगा ने प्राइवेट अस्पताल में जाने से रोका, हंगामा

फिरोजाबाद में 16 वर्षीय नाबालिग ने लगाई फांसी:डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, दरोगा ने प्राइवेट अस्पताल में जाने से रोका, हंगामा

फिरोजाबाद के नरगापुर गांव में शनिवार शाम एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन उसे जीवित मानकर निजी अस्पताल ले जाने की जिद पर अड़ गए। दरोगा ने जब उन्हें नहीं जाने दिया तो परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, नरगापुर निवासी कृष्णा (16) पुत्र पिंकी का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि परिजनों की कुछ बातों से आहत होकर उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने कृष्णा को तुरंत सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद, परिजन उसे जबरन दूसरे अस्पताल ले जाने लगे। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज ने उन्हें रोका। इस दौरान परिजनों ने चौकी पर काफी देर तक हंगामा किया और दरोगा से मिन्नतें कीं। बाद में वे किशोर के शव को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों का आरोप था कि उनका बेटा जिंदा था और दरोगा उन्हें निजी अस्पताल नहीं ले जाने दे रहा था। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *