आरा में आज चार घंटे तक बिजली कटेगी:शीशमहल चौक फीडर से सप्लाई बाधित रहेगी; पेड़ों की छंटाई की जाएगी, जर्जर तार-पोल की मरम्मती होगी

आरा में आज चार घंटे तक बिजली कटेगी:शीशमहल चौक फीडर से सप्लाई बाधित रहेगी; पेड़ों की छंटाई की जाएगी, जर्जर तार-पोल की मरम्मती होगी

आरा में आज(शनिवार) चार घंटे तक बिजली कटेगी। धरहरा PSS से निर्गत शीशमहल चौक फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान 11 हजार केवी लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही केबल से सर्विस कनेक्शन किया जाएगा। जर्जर तार और पोल की मरम्मती भी की जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली मीरगंज, आरण्य देवी, मिल्की मोहल्ला, बड़ी मस्जिद, शीशमहल चौक, बीचली रोड, सब्जी गोला, पुरानी अदालत पराब वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल और मिल्की मोहल्ला के आसपास के क्षेत्र में सप्लाई बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से जानकारी दे दी गई है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। आरा में आज(शनिवार) चार घंटे तक बिजली कटेगी। धरहरा PSS से निर्गत शीशमहल चौक फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान 11 हजार केवी लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही केबल से सर्विस कनेक्शन किया जाएगा। जर्जर तार और पोल की मरम्मती भी की जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली मीरगंज, आरण्य देवी, मिल्की मोहल्ला, बड़ी मस्जिद, शीशमहल चौक, बीचली रोड, सब्जी गोला, पुरानी अदालत पराब वालीगंज चिकटोली, रामगढ़िया, काजी टोला, कबीरगंज, अबरपुल और मिल्की मोहल्ला के आसपास के क्षेत्र में सप्लाई बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील सहायक विद्युत अभियंता सौरभ कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से जानकारी दे दी गई है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *