कोतवाली पुलिस ने स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार:दो वर्षों से फरार आरोपी रात्रि में दबिश देकर पकड़ा

कोतवाली पुलिस ने स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार:दो वर्षों से फरार आरोपी रात्रि में दबिश देकर पकड़ा

सिवनी पुलिस ने सक्रिय अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को रात्रि में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिवनी शहर के कुम्हारी मोहल्ला, अंबेडकर वार्ड में की गई। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर जिले में अपराधों की रोकथाम और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रृद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में स्थायी वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बलराम सनोडिया (29 वर्ष) पुत्र बालचंद सनोडिया, निवासी कुम्हारी मोहल्ला, अंबेडकर वार्ड, सिवनी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मारपीट के एक प्रकरण में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्थायी वारंटी बलराम सनोडिया रात्रि के समय शहर में मौजूद है। सूचना मिलते ही तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मनोज पाल, महिला आरक्षक निशा दोनावट, सैनिक मोहम्मद वकील और रविन्द्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को विधिवत अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। फरार अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *