Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार

Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक जूनियर हॉकी कोच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता गर्भवती हो गई थी और इस सप्ताह उसका गर्भपात हो गया।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब फरीदाबाद की एक 17 वर्षीय निशानेबाज ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान भारतीय कोचिंग स्टाफ के एक प्रमुख सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा ने शुक्रवार को खोल थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले एक जूनियर कोच ने स्टेडियम में उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसे वह तीन साल से जानती थी।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के कारण वह गर्भवती हो गई और पांच जनवरी को उसका गर्भपात हो गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, हमने आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *