नेट प्रैक्टिस के दौरान पंत चोटिल:पसली में गेंद लगी, दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठे; न्यूजीलैंड से पहला वनडे खेलना तय नहीं

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को वडोदरा में नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई। शनिवार शाम प्रैक्टिस के दौरान थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें पेट की दाहिनी तरफ गेंद लगी। चोट लगने से पंत दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गए। टीम का सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल स्टाफ उन्हें ग्राउंड से बाहर ले गया। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक टीम के डॉक्टर ने जांच की तो पता चला है कि ऋषभ की दाहिनी पसली में चोट लगी है। उसमें खिंचाव आ गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आज पहला वनडे है। इसमें उनका खेलना तय नहीं है। वे सीरीज के बाकी दो मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल या ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में पहली बार मेंस इंटरनेशनल मैच हो रहा है। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में होगा। पंत की प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें… अगस्त 2024 में खेला था 50 ओवर का मैच पंत पिछले दो साल से भारत की वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी बार 50 ओवर फॉर्मेट का मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे के समय खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पंत को टीम से बाहर किए जाने की अटकलें तेज थीं, लेकिन अजीत अगरकर की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें टीम में बरकरार रखा। 2025 में भी चोट के कारण टीम से बाहर हुए ————————– ये खबर भी पढ़ें… 2026 में भारत का पहला वनडे न्यूजीलैंड से: कोहली 28 हजार रन के करीब, क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। भारत में दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए। 62 में भारत और 50 मे न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 बेनतीजा रहे, वहीं 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और महज 8 में कीवी टीम ने बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *