कामडारा|बकरी चोरी करने के आरोप मे कुरकुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा। जबकि एक 16 वर्षीय नाबालिग को बाल सुधार गृह गुमला भेजा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेतेरकेरा से गत 8 जनवरी को दो बकरी चोरी हुई थी। जिसमें ग्रामीण उदय सुरीन का एक बकरी और उसके भाई का एक बकरी शामिल था। थाने में दिए गए आवेदन पर ग्रामीण उदय सुरीन ने बताया कि शाम के वक्त उसे खबर मिली कि बसिया पुलिस ने दो बकरी के साथ कुल 3 लोगों को पकड़ा है। इसी सूचना पर उसने सत्यापन के लिए बसिया जाकर देखा तो वह दोनों बकरी उन्हीं लोगों का था। इसके बाद उसने कुरकुरा थाना मे जाकर आरोपी नीतेश कुमार साहु, उम्र 20 वर्ष (पिता बनु साहू, प्रवीण कच्छप, उम्र 20 वर्ष (पिता सागर कच्छप) दोनों ग्राम पतुरा, थाना बसिया निवासी और एक 16 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया। कामडारा|बकरी चोरी करने के आरोप मे कुरकुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा। जबकि एक 16 वर्षीय नाबालिग को बाल सुधार गृह गुमला भेजा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेतेरकेरा से गत 8 जनवरी को दो बकरी चोरी हुई थी। जिसमें ग्रामीण उदय सुरीन का एक बकरी और उसके भाई का एक बकरी शामिल था। थाने में दिए गए आवेदन पर ग्रामीण उदय सुरीन ने बताया कि शाम के वक्त उसे खबर मिली कि बसिया पुलिस ने दो बकरी के साथ कुल 3 लोगों को पकड़ा है। इसी सूचना पर उसने सत्यापन के लिए बसिया जाकर देखा तो वह दोनों बकरी उन्हीं लोगों का था। इसके बाद उसने कुरकुरा थाना मे जाकर आरोपी नीतेश कुमार साहु, उम्र 20 वर्ष (पिता बनु साहू, प्रवीण कच्छप, उम्र 20 वर्ष (पिता सागर कच्छप) दोनों ग्राम पतुरा, थाना बसिया निवासी और एक 16 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया।


