मोतिहारी| शहर के समाजसेवी मुन्ना गिरी के पुत्र अभिषेक गिरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्नातक स्तर पर किए गए उनके शोध कार्य को भारत सरकार के भारतीय पेटेंट कार्यालय ने पेटेंट जर्नल में प्रकाशित किया है। भारत सरकार द्वारा किसी शोध का पेटेंट जर्नल में प्रकाशन इस बात का प्रमाण होता है कि वह शोध नवीन, मौलिक और तकनीकी रूप से उपयोगी है। इसी आधार पर अभिषेक गिरी को सरकारी दस्तावेजों में प्रथम एवं वास्तविक आविष्कारक घोषित किया गया है। अभिषेक का यह शोध आधुनिक और अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्र ब्लॉकचेन अनुप्रयोग एवं मॉड्यूलर हस्ताक्षर सत्यापन पर आधारित है। यह तकनीक भविष्य में डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मोतिहारी| शहर के समाजसेवी मुन्ना गिरी के पुत्र अभिषेक गिरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्नातक स्तर पर किए गए उनके शोध कार्य को भारत सरकार के भारतीय पेटेंट कार्यालय ने पेटेंट जर्नल में प्रकाशित किया है। भारत सरकार द्वारा किसी शोध का पेटेंट जर्नल में प्रकाशन इस बात का प्रमाण होता है कि वह शोध नवीन, मौलिक और तकनीकी रूप से उपयोगी है। इसी आधार पर अभिषेक गिरी को सरकारी दस्तावेजों में प्रथम एवं वास्तविक आविष्कारक घोषित किया गया है। अभिषेक का यह शोध आधुनिक और अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्र ब्लॉकचेन अनुप्रयोग एवं मॉड्यूलर हस्ताक्षर सत्यापन पर आधारित है। यह तकनीक भविष्य में डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


