भास्कर न्यूज |चिरैया शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव में पिछले दिनों हुए एक जमीन विवाद मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने उन पर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत और पद के दुरुपयोग के आरोप में यह कार्रवाई की है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 35 वर्ष से रूपहारा गांव में दुर्गा पूजा के मौके पर लगने वाले मेले की जमीन को भू- माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवा कर कब्जा करने को लेकर गांव के लोग काफी आक्रोशित थे। गुरुवार को उक्त जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था और यह कार्य चिरैया सीओ आराधना कुमारी एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार की देखरेख में की जा रही थी। जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। गांव के लोगों ने गोलबंद होकर निर्माण कार्य को अवैध बताकर कार्य करने से जबरन रोक दिया एवं अधिकारियों पर भू-माफियाओं से गठजोड़ का आरोप लगाते हुए वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कमेटी का गठन किया। भास्कर न्यूज |चिरैया शिकारगंज थाना क्षेत्र के रूपहारा गांव में पिछले दिनों हुए एक जमीन विवाद मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने उन पर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत और पद के दुरुपयोग के आरोप में यह कार्रवाई की है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 35 वर्ष से रूपहारा गांव में दुर्गा पूजा के मौके पर लगने वाले मेले की जमीन को भू- माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवा कर कब्जा करने को लेकर गांव के लोग काफी आक्रोशित थे। गुरुवार को उक्त जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था और यह कार्य चिरैया सीओ आराधना कुमारी एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार की देखरेख में की जा रही थी। जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। गांव के लोगों ने गोलबंद होकर निर्माण कार्य को अवैध बताकर कार्य करने से जबरन रोक दिया एवं अधिकारियों पर भू-माफियाओं से गठजोड़ का आरोप लगाते हुए वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच कमेटी का गठन किया।


