भास्कर न्यूज| मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत शनिवार को सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी मो. रजत को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उसपर सदर अंचल के जमाबंदी पंजी-टू में गलत तरीके से छेड़छाड़ करने के दोषी पाया गया है। इसके अलावा सदर अंचल के तात्कालीन अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, वर्तमान राजस्व अधिकारी प्रभात कुमार, राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार व सतीश कुमार आर्य को शोकॉज किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सदर अंचल में कार्यरत राजस्व अधिकारी मो. रजत के खिलाफ जमाबंदी पंजी-टू में गलत तरीके से छेड़छाड़ करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में जांच कराया गया। जांच में पाया गया कि राजस्व अधिकारी मो. रजत के द्वारा जमाबंदी दस्तावेज में गलत तरीके से छेड़छाड़ किया गया है। वहीं तत्कालीन अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, वर्तमान राजस्व अधिकारी प्रभात कुमार, राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार तथा सतीश कुमार आर्य से इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भास्कर न्यूज| मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत शनिवार को सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी मो. रजत को निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उसपर सदर अंचल के जमाबंदी पंजी-टू में गलत तरीके से छेड़छाड़ करने के दोषी पाया गया है। इसके अलावा सदर अंचल के तात्कालीन अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, वर्तमान राजस्व अधिकारी प्रभात कुमार, राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार व सतीश कुमार आर्य को शोकॉज किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सदर अंचल में कार्यरत राजस्व अधिकारी मो. रजत के खिलाफ जमाबंदी पंजी-टू में गलत तरीके से छेड़छाड़ करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आलोक में जांच कराया गया। जांच में पाया गया कि राजस्व अधिकारी मो. रजत के द्वारा जमाबंदी दस्तावेज में गलत तरीके से छेड़छाड़ किया गया है। वहीं तत्कालीन अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, वर्तमान राजस्व अधिकारी प्रभात कुमार, राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार तथा सतीश कुमार आर्य से इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश


