सिटी रिपोर्टर| बोधगया बोधगया थाना क्षेत्र के एंबेसी मोड़ के पास शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात एक महिला यातायात सिपाही को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। यातायात थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे 35 वर्षीय महिला सिपाही सुनीता कुमारी एम्बेसी मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान तेज गति में आ रहे बिना नंबर प्लेट वाले एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सिपाही सड़क पर गिर पड़ीं और उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिपाही को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला ई-रिक्शा नीले रंग का था और उस पर कोई पंजीकरण नंबर अंकित नहीं था। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सिटी रिपोर्टर| बोधगया बोधगया थाना क्षेत्र के एंबेसी मोड़ के पास शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात एक महिला यातायात सिपाही को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। यातायात थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे 35 वर्षीय महिला सिपाही सुनीता कुमारी एम्बेसी मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान तेज गति में आ रहे बिना नंबर प्लेट वाले एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सिपाही सड़क पर गिर पड़ीं और उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिपाही को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला ई-रिक्शा नीले रंग का था और उस पर कोई पंजीकरण नंबर अंकित नहीं था। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।


