भास्कर न्यूज| शिवहर ठंड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होने और तापमान में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए डीएम प्रतिभा रानी ने 8वीं तक के सरकारी एवं निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों को 13 जनवरी बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने पहले दिए 11 जनवरी तक अवकाश को पुनः विस्तार करते हुए 13 जनवरी तक स्कूल को बंद रखने आदेश दिया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान में कड़ाके की ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। तापमान में गिरावट के साथ पछुआ हवा में कोई कमी नहीं आ रही है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भास्कर न्यूज| शिवहर ठंड की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होने और तापमान में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए डीएम प्रतिभा रानी ने 8वीं तक के सरकारी एवं निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों को 13 जनवरी बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने पहले दिए 11 जनवरी तक अवकाश को पुनः विस्तार करते हुए 13 जनवरी तक स्कूल को बंद रखने आदेश दिया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान में कड़ाके की ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। तापमान में गिरावट के साथ पछुआ हवा में कोई कमी नहीं आ रही है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।


