होशियारपुर की दसूहा रोड पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में ऊना जिले के चलेट गांव के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा अड्डा दोसड़का के पास घने कोहरे के कारण हुआ। उनकी कार पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे के समय कार की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, लेकिन बस से जोरदार टक्कर के चलते कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, 46 वर्षीय सुशील कुमार उर्फ शशि पुत्र देशराज, 38 वर्षीय ब्रिज कुमार पुत्र मोहिंदर कुमार और 45 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल अमित डडवाल को होशियारपुर के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। कार में सवार सभी लोग अमित डडवाल को छोड़ने अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे। वे सभी रिश्तेदार थे। अमित को सुबह 9 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट पकड़नी थी, जिसके बाद उसे क्रोएशिया जाना था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। आई विटनेस बस 100 मीटर तक कार को घसीटती ले गई हम सभी ऊना के चलेट गांव से सुबह करीब साढ़े चार बजे अमृतसर एयरपोर्ट के लिए निकले थे। रास्ते में धुंध थी, लेकिन दृश्यता बनी हुई थी। अड्डा दोसड़का के पास जैसे ही हमारी कार लिंक रोड से मुख्य सड़क पर पहुंची, तभी दसूहा से होशियारपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। बस करीब 100 मीटर तक कार को घसीटती ले गई। हादसे के समय मैं कार की अगली सीट पर बैठा था। जोरदार टक्कर से कार का दरवाजा खुल गया और मैं सड़क पर गिर गया, जिससे मेरी जान बच गई। जबकि कार चला रहे सुखविंदर सिंह सहित ब्रिज कुमार, सुशील और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। – अमित डडवाल बस चालक पर केस…थाना हरियाना में तैनात एसएचओ सब इंस्पेक्टर किरण कुमार ने बताया कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोगों ने होशियारपुर लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बृजकुमार होशियारपुर में कोहरा बना काल सुशील कुमार सुखविंदर सिंह अरुण कुमार क्षतिग्रस्त कार दसूहा रोड पर सुबह साढ़े पांच बजे हुआ हादसा


