अब तक 21 मौतें:दूषित पानी से एक और जान गई

अब तक 21 मौतें:दूषित पानी से एक और जान गई

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी ने एक और जान ले ली। यहां रहने वाली 50 वर्षीय सुनीता वर्मा की शनिवार दोपहर एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं, गंभीर हालत में 5 मरीज अब भी वेंटिलेटर पर हैं। परिजन कल्याणी कुमांयु ने बताया कि सुनीता वर्मा दूषित पानी पीने से बीमार हुई थी। इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन 6 जनवरी को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। 9 जनवरी को फिर से उल्टी-दस्त शुरू हो गए। शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *