पटना में हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग:सर्विस लेन में चालक ने गाड़ी लगाई थी, ऊपर से गुजर रहा था बिजली का तार

पटना में हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग:सर्विस लेन में चालक ने गाड़ी लगाई थी, ऊपर से गुजर रहा था बिजली का तार

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात फोरलेन पर कोका-कोला गोदाम के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पटना से भागलपुर जा रहा कुरियर के सामान से लदा एक ट्रक (कंटेनर) में हाईटेंशन बिजली का तार संपर्क में आ गया। जिसके कारण भीषण आग लग गई। घटना के बाद फोरलेन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक शिव शंकर कुमार पटना से कुरियर का सामान लोड कर भागलपुर की ओर निकला था। फतुहा फोरलेन पर कोका-कोला गोदाम के पास पहुंचने पर चालक आराम करने के लिए ट्रक को सर्विस लेन में ले गया। ट्रक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था। जिसकी चपेट में आ गया। शॉर्ट सर्किट होते ही ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं। ट्रक चालक ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कंबल की वजह से लपटें फैल गई आग की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी अजय कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो पूरा कंटेनर जलकर राख हो जाता। कुरियर एजेंसी के मालिक पुनीत कुमार के अनुसार, ट्रक पर भारी मात्रा में कंबल, गर्म कपड़े, दवाइयां और अन्य कीमती सामान लदे थे। ट्रक में अधिकांश कंबल होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर बर्बाद हो गया। इस अग्निकांड के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझने के बाद पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराया और यातायात बहाल किया। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात फोरलेन पर कोका-कोला गोदाम के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पटना से भागलपुर जा रहा कुरियर के सामान से लदा एक ट्रक (कंटेनर) में हाईटेंशन बिजली का तार संपर्क में आ गया। जिसके कारण भीषण आग लग गई। घटना के बाद फोरलेन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक शिव शंकर कुमार पटना से कुरियर का सामान लोड कर भागलपुर की ओर निकला था। फतुहा फोरलेन पर कोका-कोला गोदाम के पास पहुंचने पर चालक आराम करने के लिए ट्रक को सर्विस लेन में ले गया। ट्रक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था। जिसकी चपेट में आ गया। शॉर्ट सर्किट होते ही ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें विकराल हो गईं। ट्रक चालक ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कंबल की वजह से लपटें फैल गई आग की सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी अजय कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो पूरा कंटेनर जलकर राख हो जाता। कुरियर एजेंसी के मालिक पुनीत कुमार के अनुसार, ट्रक पर भारी मात्रा में कंबल, गर्म कपड़े, दवाइयां और अन्य कीमती सामान लदे थे। ट्रक में अधिकांश कंबल होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर बर्बाद हो गया। इस अग्निकांड के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग बुझने के बाद पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराया और यातायात बहाल किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *