गोरखपुर में नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में चल रहे ललित कला महोत्सव के दूसरे दिन भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए कुल 737 प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विविध विषयों पर बच्चों ने रचनात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया था, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पना को कैनवास पर उतारा। साथ ही भाषण और वादन में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में हुआ प्रतियोगिता
चित्रकला प्रतियोगिता के क्लास नर्सरी से फर्स्ट वर्ग में एपीएम एकेडमी महाराजगंज के उत्तम विश्वकर्मा ने पहला, सेंट मैरी स्कूल के शिखा इकरा द्वितीय स्थान और द पिलर्स स्कूल के हार्दिक पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लास 2 से 5 तक के वर्ग में जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की समृद्धि चौधरी ने प्रथम, एपीएम एकेडमी महाराजगंज के दीपाली सिंह द्वितीय और सरस्वती बालिका विद्यालय की हर्षिता पांडे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लास 6 से 8 तक के वर्ग में एमजी इंटर कॉलेज के राजवीर साहनी, पीबी एम पब्लिक स्कूल के आदित्य मौर्य और रामनारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज की रिया यादव एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल पटना बिहार की श्रीजा शर्मा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लास 9 से 10 तक के वर्ग में रामनारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज की महक कसेरा ने प्रथम स्थान, एमपी बालिका इंटर कॉलेज की आकृति में द्वितीय स्थान जबकि एचपी चिल्ड्रन एकेडमी की अयाना सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लास 11 से 12 वर्ग में आरपीएम एकेडमी के अंजल विश्वकर्मा ने प्रथम ,एमजी इंटर कॉलेज के वंश कुमार साहनी द्वितीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर सूरजकुंड के आदर्श सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्नातक, स्नातकोत्तर और खुला वर्ग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वतंत्र वर्मा प्रथम स्थान,सेंटेंडयूज़ कॉलेज गोरखपुर के ऋषभ सिंह ,दूसरे स्थान पर और खुला वर्ग के प्रियांशु गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया हिंदी और इंग्लिश स्पीच में स्टूडेंट्स ने रखे अपने विचार इसके अलावा प्रकाश नारायण श्रीवास्तव की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें हिंदी भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पक्की बाग की आराध्य पांडे प्रथम , आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस के शौर्य सिंह द्वितीय और एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी सहारा स्टेट के प्रखर द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शशांक शेखर प्रथम, सार्थक मिश्रा द्वितीय और आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस की आकांक्षा राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट वर्ग में निधि मिश्रा, अल्पना तिवारी, आयुष कुशवाहा ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में दी पिलर्स पब्लिक स्कूल की त्रिशा सिंह ने प्रथम ,आरपीएम एकेडमी की तनु शुक्ला द्वितीय और अभय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में एमपी इंटर कॉलेज के आदित्य गुप्ता ने प्रथम स्थान, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के विवेक गुप्ता द्वितीय स्थान और आर्मी पब्लिक स्कूल की उन्नति चतुर्वेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट वर्ग में मुस्कान त्रिपाठी, गौरव कुमार निगम, साक्षी पांडे ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरोज देवी स्मृति वादन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में श्रेयांश, सौभाग्य और कान्हा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में हृद्यान्स पांडे,रुद्रांश शुक्ला और शशांक शेखर मिश्रा ने प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट वर्ग में आदर्श युवराज और गौरव ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला और संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऊषा सिंह ने किया। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर गौरी शंकर चौहान ,डॉक्टर प्रदीप राजौरिया ,संतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद रेहान , डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला, शशि बिंदु नारायण मिश्र, स्वाति सिंह, अमरजीत शास्त्री ,रामेश्वर त्रिपाठी रहे । पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ललित कला महोत्सव के मुख्य संयोजक संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सचिव और संस्था प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों व निर्णायकों का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर पूर्वी नारायण पांडे ,डॉ अनिल सिंह,डॉक्टर अनुपमा शर्मा, श्रेयांश पांडे, डॉक्टर रामनाथ वर्मा, ओमप्रकाश सिंह ,शशि भूषण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश मिश्र, सुशील त्रिपाठी, महेंद्र शर्मा ,दिलीप पांडे ,सुनील कुमार गुप्ता ,डॉक्टर अनिता कुमारी,सत्य प्रकाश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।


