लखनऊ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह:अखिल विश्व गायत्री परिवार ने 50 विद्यालयों के छात्रों को किया सम्मानित

लखनऊ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह:अखिल विश्व गायत्री परिवार ने 50 विद्यालयों के छात्रों को किया सम्मानित

गोमती नगर स्थित गायत्री शक्ति परिसर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग सें किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यालयों के अध्यापक और विद्यार्थी शामिल हुए। समारोह में बच्चों के चेहरों पर उत्साह और गर्व स्पष्ट दिखाई दिया, जबकि शिक्षकों में संतोष का भाव था। सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा में अपनी सहभागिता का अनुभव साझा किया। मंच से नाम पुकारे जाने पर तालियों की गूंज के बीच बच्चों को सम्मानित किया गया, जिससे उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का भाव और गहरा हुआ। बच्चों को पुरस्कार के साथ साहित्य भेंट किया पुरस्कार वितरण मुख्य प्रबंध ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर सहायक प्रबंध ट्रस्टी माधुरी पांडे दीदी भी उपस्थित रहीं। जिला समन्वयक अतुल सिंह ने आयोजन की भूमिका प्रस्तुत की, जबकि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजक महिपाल ने बच्चों को पुरस्कार के साथ गुरुदेव का साहित्य भी भेंट किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मध्य क्षेत्र के प्रभारी अशोक कुमार पांडे, धीरज मिश्रा और दिनेश चंद्र कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने युवाओं को संबोधित किया। युवा साथी सूरज, रंजन कुमार रजत,गोमती नगर प्रभारी दिनेश यादव और अरविंद राय ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। शिक्षकों ने इस परीक्षा को अत्यंत उपयोगी बताया समारोह के दौरान भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और नैतिक शिक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बच्चों में संस्कारों के बीज बोने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।शिक्षकों ने इस परीक्षा को अत्यंत उपयोगी बताया,वहीं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।समापन अवसर पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने कहा कि यह परीक्षा भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। उन्होंने इसे केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि संस्कारों का एक अभियान बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *