गया के डोभी में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 228 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक इनोवा कार भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक इनोवा कार में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर गाड़ी जांच अभियान चलाया। संदिग्ध इनोवा कार को रोका जांच के दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर कार के अंदर विभिन्न ब्रांड की 228 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर झारखंड के रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वे लंबे समय से अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और बिहार में शराब खपाने की कोशिश कर रहे थे। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गया के डोभी में उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 228 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक इनोवा कार भी जब्त की गई। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक इनोवा कार में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर गाड़ी जांच अभियान चलाया। संदिग्ध इनोवा कार को रोका जांच के दौरान एक संदिग्ध इनोवा कार को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर कार के अंदर विभिन्न ब्रांड की 228 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में शराब तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर झारखंड के रांची के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वे लंबे समय से अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और बिहार में शराब खपाने की कोशिश कर रहे थे। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


