साधु के भेष में भीख मांगने वाला निकला मुस्लिम:लोगों ने पूछा राम के पिता का नाम?, लंका किसने जलाई? सवाल सुनकर रोने लगा, बजरंग दल ने थाने पहुंचाया

साधु के भेष में भीख मांगने वाला निकला मुस्लिम:लोगों ने पूछा राम के पिता का नाम?, लंका किसने जलाई? सवाल सुनकर रोने लगा, बजरंग दल ने थाने पहुंचाया

जामुल थाना क्षेत्र में साधु का भेष धारण कर घर-घर भीख मांग रहा व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला मुस्लिम व्यक्ति निकला। लोगों को उसके हाव-भाव से शक हुआ तो उन्होंने साधु का भेष धारण करने वाले व्यक्ति से कुछ सवाल किया। सवाल सुनकर वो पहले घबरा गया। इसके बाद रोने लगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उस व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को मोर्या टॉकिज के पास से हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार ये लोग साधु का भेष धारण कर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” का उद्घोष कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को इन पर शक हुआ तो लोगों ने शंका दूर करने के लिए उनसे सवाल पूछा कि भगवान राम के पिता का नाम क्या था? वो इसका जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लोगों ने दूसरा सवाल किया कि लंका को किसने जलाया था? व्यक्ति इसका भी जवाब नहीं दे सका और घबरा कर रोने लगा और छोड़ने की बात कहने लगा। लोगों को देने लगा पैसे
हिंदू संगठन की ज्योति शर्मा ने बताया कि हमारे भाई लोगों ने व्यक्ति से पूछताछ की जिसमें वह रोने लगा और छोड़ देने की बात कह रहा था और मांगे हुए पैसे वह कार्यकर्ताओं का दे रहा था। हमें उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो हमने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, 3 लोग इनके साथ और शामिल हो सकते हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों व्यक्ति
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम हवलदार, पिता मुस्तफा बताते हुए खुद को मुस्लिम बताया। इसके बाद उसे जामुल थाना ले जाया गया। थाना परिसर में चंद्रा मोर्या के पास लाकर उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया। हिंदू संगठनों का दावा है कि यह कोई अकेला व्यक्ति नहीं, बल्कि पांच लोगों का समूह है जो साधु के भेष में भीख मांग रहा था। बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तर प्रदेश से आए हैं और खुद को प्रतापगढ़ का निवासी बता रहे हैं। पुलिस कर रही है संदिग्धों से पूछताछ
इस मामले में सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *