बेगूसराय में जुटेंगे 10 जिले के पुराने ABVP कार्यकर्ता:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी होंगे शामिल, 500 लोग पहुंचेंगे

बेगूसराय में जुटेंगे 10 जिले के पुराने ABVP कार्यकर्ता:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी होंगे शामिल, 500 लोग पहुंचेंगे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता की ओर से हर्ष गार्डन सिंघौल के प्रांगण में रविवार को पुरातन कार्यकर्ता समागम सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विशेष व्यवस्था बैठक की गई। कार्यकर्ता समारोह में दस जिले से पांच सौ पुरातन कार्यकर्ताओं का समागम होगा। सोनू सरकार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संघर्ष की पाठशाला से तप कर कई पुरातन कार्यकर्ता सदन तक पहुंचे हैं। इसी क्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पुरातन कार्यकर्ताओं ने संघर्ष से सदन तक का सफर तय किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कल के कई कार्यकर्ता आज का विधायक हैं। जीवेश मिश्रा-गिरिराज सिंह होंगे शामिल इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार में सहकारिता और पर्यावरण व वन एवं जलवायु मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, डेयरी पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश मिश्रा शामिल होंगे। दीघा विधानसभा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार, तेघड़ा विधानसभा के विधायक रजनीश कुमार, भागलपुर विधानसभा के विधायक रोहित पांडेय, राजनगर विधानसभा के विधायक सुजीत पासवान एवं परवत्ता विधानसभा के विधायक बाबुलाल शौर्य आदि शामिल होंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता की ओर से हर्ष गार्डन सिंघौल के प्रांगण में रविवार को पुरातन कार्यकर्ता समागम सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विशेष व्यवस्था बैठक की गई। कार्यकर्ता समारोह में दस जिले से पांच सौ पुरातन कार्यकर्ताओं का समागम होगा। सोनू सरकार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संघर्ष की पाठशाला से तप कर कई पुरातन कार्यकर्ता सदन तक पहुंचे हैं। इसी क्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पुरातन कार्यकर्ताओं ने संघर्ष से सदन तक का सफर तय किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कल के कई कार्यकर्ता आज का विधायक हैं। जीवेश मिश्रा-गिरिराज सिंह होंगे शामिल इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार में सहकारिता और पर्यावरण व वन एवं जलवायु मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, डेयरी पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश मिश्रा शामिल होंगे। दीघा विधानसभा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार, तेघड़ा विधानसभा के विधायक रजनीश कुमार, भागलपुर विधानसभा के विधायक रोहित पांडेय, राजनगर विधानसभा के विधायक सुजीत पासवान एवं परवत्ता विधानसभा के विधायक बाबुलाल शौर्य आदि शामिल होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *