बक्सर नगर परिषद ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर 10 जनवरी 2026 को नगर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 44 छोटे लाउडस्पीकर जब्त किए गए। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के आदेश पर की गई। नगर परिषद की एक विशेष टीम ने सड़कों पर चलने वाले ठेलों, सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और अन्य छोटे दुकानदारों द्वारा बेकाबू रूप से बजाए जा रहे लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई की। प्रशासन को लगातार सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के माध्यम से शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानदार सामान बेचने के लिए लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं। लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी इन लाउडस्पीकरों के कारण सड़क किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था, जिससे लोगों को असहजता और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने पहले भी दुकानदारों से लाउडस्पीकर का प्रयोग बंद करने का अनुरोध किया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही थी। शांति समिति की बैठक में गंभीरता से उठाया गया था मुद्दा इस मुद्दे को 8 जनवरी 2026 को अनुमंडल कार्यालय बक्सर में आयोजित शांति समिति की बैठक में गंभीरता से उठाया गया था। बैठक में सदस्यों के आह्वान पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने बिहार कंट्रोल एंड यूज ऑफ लाउडस्पीकर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में छोटे लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर तत्काल रोक लगाने और की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया था। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि शहर में शांति और स्वच्छ वातावरण बना रहे। बक्सर नगर परिषद ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर 10 जनवरी 2026 को नगर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान 44 छोटे लाउडस्पीकर जब्त किए गए। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के आदेश पर की गई। नगर परिषद की एक विशेष टीम ने सड़कों पर चलने वाले ठेलों, सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और अन्य छोटे दुकानदारों द्वारा बेकाबू रूप से बजाए जा रहे लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई की। प्रशासन को लगातार सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के माध्यम से शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानदार सामान बेचने के लिए लाउडस्पीकरों का अत्यधिक उपयोग कर रहे हैं। लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी इन लाउडस्पीकरों के कारण सड़क किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था, जिससे लोगों को असहजता और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने पहले भी दुकानदारों से लाउडस्पीकर का प्रयोग बंद करने का अनुरोध किया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही थी। शांति समिति की बैठक में गंभीरता से उठाया गया था मुद्दा इस मुद्दे को 8 जनवरी 2026 को अनुमंडल कार्यालय बक्सर में आयोजित शांति समिति की बैठक में गंभीरता से उठाया गया था। बैठक में सदस्यों के आह्वान पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने बिहार कंट्रोल एंड यूज ऑफ लाउडस्पीकर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को शहर में छोटे लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर तत्काल रोक लगाने और की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया था। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि शहर में शांति और स्वच्छ वातावरण बना रहे।


