युवा सम्मेलन के लिए वाहन रैली निकाली:एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया; सतना में कल होगा आयोजन

युवा सम्मेलन के लिए वाहन रैली निकाली:एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया; सतना में कल होगा आयोजन

सतना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा कल (11 जनवरी) होने वाले युवा सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को एक वाहन रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य समाज में एकता, संगठन और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना था। यह रैली व्यंकट क्रमांक 2 स्कूल से शुरू हुई और स्टेशन रोड, जयस्तंभ चौक, सिटी कोतवाली, धवारी चौक, राजेन्द्र नगर, सिविल लाइन, सर्किट हाउस होते हुए रीवा रोड स्थित हवाई पट्टी पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भारतमाता की आरती के साथ समाप्त हुई। रैली में विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के युवाओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, 40 बस्तियों के आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से युवाओं ने समाज में एकता, संगठन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया। इस दौरान भगवा ध्वज, देशभक्ति नारे और अनुशासित पंक्तियों ने पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण निर्मित किया। नगर प्रचार प्रमुख शिवांचल पाण्डेय ने बताया कि 15 से 30 जनवरी तक हिंदू समाज द्वारा 40 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें से कई सम्मेलन 18 जनवरी को होंगे। इन सम्मेलनों के अंतर्गत वैचारिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *