रिटेल चेन डी-मार्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 855.78 करोड़ रुपए का मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 18.27% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में भी कंपनी को ₹723.54 करोड़ का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डी-मार्ट ने ऑपरेशन से ₹18,100.88 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर यह 13.32% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹15,972.55 करोड़ रहा था। वस्तुओं और सेवाओं के बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू या राजस्व होता है। कंपनी का शेयर एक साल में सिर्फ 4% चढ़ा शुक्रवार को एवेन्यू सुपर-मार्ट (डी-मार्ट) का शेयर 0.45% बढ़कर 3,807 के स्तर पर बंद हुआ था। कंपनी का शेयर एक साल में सिर्फ 4% चढ़ा है। बीते 6 महीने में यह 9% और एक महीने में 1% गिरा है। सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर हैं दमानी सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी हैं। उन्होंने डी-मार्ट की शुरुआत 2002 में मुंबई के पवई इलाके से की थी। यहां उन्होंने डी-मार्ट का पहला स्टोर ओपन किया था। 1999 में दमानी ने नई मुंबई के नेरुल में ‘अपना बाजार’ की एक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, पर उन्हें यह मॉडल जमा नहीं था। डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था डी-मार्ट सुपरमार्केट चेन को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (ASL) ऑपरेट करती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के CEO नेविल नोरोन्हा हैं। 68 साल के राधाकिशन दमानी की कंपनी डी-मार्ट ने 2017 में शेयर बाजार में डेब्यू किया था। डी-मार्ट 21 मार्च 2017 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी, उस दिन कंपनी मार्केट कैप 39,988 करोड़ रुपए था। अब कंपनी का मार्केट कैप 2.48 लाख करोड़ रुपए है। ये खबर भी पढ़ें… NSE IPO को इस महीने मिल सकता है सेबी अप्रूवल: करीब 10 साल से अटका है देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज का पब्लिक इश्यू मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) इसी महीने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को अपना पब्लिक इश्यू लाने के लिए जरूरी ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) दे सकता है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह संकेत दिए। तुहिन कांत ने कहा कि रेगुलेटर NOC जारी करने के बेहद एडवांस स्टेज में है और यह काम इसी महीने पूरा हो सकता है। मंजूरी मिलते ही एक्सचेंज अपने ड्राफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल करने की प्रोसेस शुरू कर सकेगा। पूरी खबर पढ़ें…
डी-मार्ट को तीसरी-तिमाही में ₹856 करोड़ का मुनाफा:रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹18,100 करोड़; एक साल में कंपनी का शेयर सिर्फ 4% चढ़ा


