सिरसा में नशा तस्कर गिरफ्तार:2 लाख रुपए की हीरोइन बरामद, सीआईए स्टाफ कालांवाली की कार्रवाई

सिरसा में नशा तस्कर गिरफ्तार:2 लाख रुपए की हीरोइन बरामद, सीआईए स्टाफ कालांवाली की कार्रवाई

सिरसा जिले की डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने गांव तारूआना से 10.250 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को काबू किया, जिसकी बाजार कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सेमी तारूआना, जिला सिरसा के रूप में हुई है।सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रोड़ी रोड मंडी कालांवाली पर मौजूद थी। उन्हें से सूचना मिली कि तरसेम उर्फ सेमी नशा तस्करी करता है और वाटर वर्क्स तारूआना के पास नशा बेचने आने वाला है। नाकाबंदी कर पुलिस ने पकड़ा सूचना के आधार पर टीम ने वाटर वर्क्स गांव तारूआना के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक युवक पैदल गांव की ओर से आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर वापस जाने लगा। एएसआई ने शक होने पर साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू किया।तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से 10.250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज बता दे कि आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ करेगी और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *