पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आज शनिवार को पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) और अंचल पुलिस निरीक्षकों को लंबित मामलों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दलों को अधिक सक्रिय करने, विशेषकर रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने और सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए गए। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतते हुए लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारियों को शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों और जनशिकायतों से संबंधित मामलों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिले में विभिन्न मामलों में संलिप्त ऐसे अपराधियों, जिनके खिलाफ वारंट जारी हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के सख्त आदेश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का भी निर्देश दिया गया। पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आज शनिवार को पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) और अंचल पुलिस निरीक्षकों को लंबित मामलों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दलों को अधिक सक्रिय करने, विशेषकर रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने और सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए गए। अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतते हुए लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारियों को शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों और जनशिकायतों से संबंधित मामलों की त्वरित जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिले में विभिन्न मामलों में संलिप्त ऐसे अपराधियों, जिनके खिलाफ वारंट जारी हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के सख्त आदेश दिए गए। थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का भी निर्देश दिया गया।


