गुजरात जायंट्स (GG) ने विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्ज (UPW) को जीत के लिए 208 रन का टारगेट दिया है। DY पाटिल स्टेडियम में UPW की कप्तान मेग लैंनिग ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए। गुजरात ने लीग में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। कप्तान एश्ले गार्डनर 65 और अनुष्का शर्मा 44 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों ने 103 रन की पार्टनरशिप की। सोफी डिवाइन 38 रन बनाकर आउट हुईं। बेथ मूनी 13 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने दो विकेट झटके। शिखा पांडे और डिआंड्रा डॉटिन को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेरेहम, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह ठाकुर। यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), डिआंड्रा डॉटिन, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
WPL- गुजरात ने यूपी को 208 रन का टारगेट दिया:कप्तान एश्ले गार्डनर की फिफ्टी, अनुष्का शर्मा ने डेब्यू मैच में 44 रन बनाए


