धनबाद के गोमो स्थित हटियाटांड बिजली ऑफिस के पास एक निजी बिजली मिस्त्री रामकिशुन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गोमो में अकेले रहता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रामकिशुन बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब उसके दोस्त उसे बुलाने पहुंचे, तो दरवाजा नहीं खुला। भीतर से बंद दरवाजा देखकर दोस्तों को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो रामकिशुन पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का मुआयना किया यह दृश्य देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर भीड़ लगा दी और तोपचांची थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का मुआयना किया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का मानसिक संतुलन पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक का परिवार बिहार के गया जिले में रहता है, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। तोपचांची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। धनबाद के गोमो स्थित हटियाटांड बिजली ऑफिस के पास एक निजी बिजली मिस्त्री रामकिशुन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गोमो में अकेले रहता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रामकिशुन बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब उसके दोस्त उसे बुलाने पहुंचे, तो दरवाजा नहीं खुला। भीतर से बंद दरवाजा देखकर दोस्तों को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो रामकिशुन पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का मुआयना किया यह दृश्य देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर भीड़ लगा दी और तोपचांची थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का मुआयना किया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का मानसिक संतुलन पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतक का परिवार बिहार के गया जिले में रहता है, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। तोपचांची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


