चिराग बोले, कोर्ट में जो आरोप सिद्ध होंगे; फैसला आएगा:लैंड फॉर जॉब मामले पर दी प्रतिक्रिया, लालू परिवार को लेकर कहा- ऐसी तस्वीर अच्छी नहीं लगती

चिराग बोले, कोर्ट में जो आरोप सिद्ध होंगे; फैसला आएगा:लैंड फॉर जॉब मामले पर दी प्रतिक्रिया, लालू परिवार को लेकर कहा- ऐसी तस्वीर अच्छी नहीं लगती

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नए साल में पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में लैंड फॉर जॉब मामले, लालू परिवार के आंतरिक विवाद और बिहार के विकास को लेकर बयान दिए। चिराग पासवान ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से न्यायालय के अधीन है। कोर्ट में जो आरोप सिद्ध होंगे, उसी के अनुसार फैसला आएगा। न्यायपालिका अपना काम कर रही है और सभी को उस पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए कानून के शासन पर भरोसा जताया। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट और पारिवारिक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह उनके घर का आंतरिक मामला है, लेकिन यह जरूर दुखद है। किसी भी परिवार से ऐसी तस्वीर सामने आना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि परिवार के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए और सार्वजनिक मंच पर इस तरह की बातें आना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के विकास को लेकर जताया भरोसा नए साल में पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान ने बिहार के विकास को लेकर कहा कि इस साल बिहार सरकार खूब काम करेगी। राज्य में उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और बिहार तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बिहार में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर काम कर रही है, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगी। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नए साल में पहली बार पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में लैंड फॉर जॉब मामले, लालू परिवार के आंतरिक विवाद और बिहार के विकास को लेकर बयान दिए। चिराग पासवान ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से न्यायालय के अधीन है। कोर्ट में जो आरोप सिद्ध होंगे, उसी के अनुसार फैसला आएगा। न्यायपालिका अपना काम कर रही है और सभी को उस पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए कानून के शासन पर भरोसा जताया। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के ट्वीट और पारिवारिक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह उनके घर का आंतरिक मामला है, लेकिन यह जरूर दुखद है। किसी भी परिवार से ऐसी तस्वीर सामने आना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि परिवार के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए और सार्वजनिक मंच पर इस तरह की बातें आना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार के विकास को लेकर जताया भरोसा नए साल में पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान ने बिहार के विकास को लेकर कहा कि इस साल बिहार सरकार खूब काम करेगी। राज्य में उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और बिहार तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बिहार में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर काम कर रही है, जिससे युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिलेगा और पलायन पर रोक लगेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *