गोपालगंज में युवक की गला दबाकर हत्या:मां बाेली- मेरे लाल को बुलाकर मारा, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; गेहूं के खेत में मिला शव

गोपालगंज में युवक की गला दबाकर हत्या:मां बाेली- मेरे लाल को बुलाकर मारा, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; गेहूं के खेत में मिला शव

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार को 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में खेत से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी कांग्रेस कुशवाहा के बेटे अनिल कुशवाहा के रूप में हुई है। अनिल कुशवाहा का शव शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित गेहूं के खेत में पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजन बोले- गांव की एक लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनिल का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके अनुसार, लड़की ने ही अनिल को बुलाया था और उसके परिवार ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को लिया हिरासत में घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया। भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने और उसकी पिटाई करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को एक घर में सुरक्षित रखा। भीड़ ने उस घर को चारों ओर से घेर लिया। एफएसएल की टीम ने किया घटनास्थल का मुआयना पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। ग्रामीण और परिजन इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार को 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में खेत से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी कांग्रेस कुशवाहा के बेटे अनिल कुशवाहा के रूप में हुई है। अनिल कुशवाहा का शव शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित गेहूं के खेत में पड़ा मिला। स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजन बोले- गांव की एक लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनिल का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके अनुसार, लड़की ने ही अनिल को बुलाया था और उसके परिवार ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को लिया हिरासत में घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया। भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने और उसकी पिटाई करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को एक घर में सुरक्षित रखा। भीड़ ने उस घर को चारों ओर से घेर लिया। एफएसएल की टीम ने किया घटनास्थल का मुआयना पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। ग्रामीण और परिजन इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *