Happy Trump: ट्रंप ने लैपल पिन दिखाते हुए कहा – “मैं कभी खुश नहीं होता”

Happy Trump: ट्रंप ने लैपल पिन दिखाते हुए कहा – “मैं कभी खुश नहीं होता”

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में वेनेज़ुएला (Venezuela) में तेल के बिज़नेस में निवेश करने के लिए अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के बारे में ट्रंप ने पत्रकारों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने सूट पर लगा एक खास लैपल पिन पत्रकारों को दिखाया और इसके बारे में एक दिलचस्प बात भी बताई।

ट्रंप ने दिखाया ‘हैप्पी ट्रंप’ लैपल पिन

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अपने सूट पर लगा एक लैपल पिन दिखाया। हालांकि यह कोई सामान्य लैपल पिन नहीं है। ट्रंप ने इसे दिखाते हुए, “किसी ने मुझे यह तोहफे में दिया है, आप जानते हैं यह क्या है? इसे ‘हैप्पी ट्रंप’ कहा जाता है।” गौरतलब है कि इस लैपल पिन में ट्रंप का मुस्कराता हुआ चेहरा दिख रहा है।

“मैं कभी खुश नहीं होता”

ट्रंप ने ‘हैप्पी ट्रंप’ लैपल पिन दिखाते हुए कहा, “मुझे यह लैपल पिन इस बात को ध्यान में रखती हुए दी गई कि मैं कभी खुश नहीं होता हूं। मैं कभी संतुष्ट नहीं होता हूं। मैं तब तक संतुष्ट नहीं होऊंगा जब तक हम अमेरिका को फिर से महान नहीं बनाते।”

मीटिंग में क्या हुई चर्चा?

अमेरिकी तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ मीटिंग में ट्रंप ने उनसे वेनेज़ुएला में कम से कम 100 बिलियन डॉलर (90 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करने की अपील की, जो सरकारी धन नहीं बल्कि कंपनियों का अपना पैसा होगा। इसके अलावा ट्रंप ने मीटिंग में अधिकारियों से वादा किया है अगर अमेरिकी तेल कंपनियाँ वेनेज़ुएला में निवेश करेंगी, तो उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। मीटिंग के बाद ट्रंप ने बताया कि वह इस डील के बेहद करीब हैं और यह लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *