पुलिस टीम पर हमले के 2 फरार आरोपी अरेस्ट:3 साल पहले शराब छापेमारी के दौरान हमला, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

पुलिस टीम पर हमले के 2 फरार आरोपी अरेस्ट:3 साल पहले शराब छापेमारी के दौरान हमला, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

शेखपुरा। अरियरी थाना पुलिस ने हरदयालपुर गांव में छापामारी कर पुलिस टीम पर हमले के मामले में तीन साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदयालपुर गांव निवासी शंभू राम के पुत्र चंदन कुमार और अजय राम के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना तीन साल पहले की, हुआ था पथराव पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह घटना तीन साल पहले की है। उस समय पुलिस टीम गांव में शराब कारोबारियों को पकड़ने और शराब बरामद करने पहुंची थी। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में अरियरी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से सभी नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे और गांव से बाहर छिपकर रह रहे थे। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों आरोपी अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा। अरियरी थाना पुलिस ने हरदयालपुर गांव में छापामारी कर पुलिस टीम पर हमले के मामले में तीन साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदयालपुर गांव निवासी शंभू राम के पुत्र चंदन कुमार और अजय राम के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना तीन साल पहले की, हुआ था पथराव पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह घटना तीन साल पहले की है। उस समय पुलिस टीम गांव में शराब कारोबारियों को पकड़ने और शराब बरामद करने पहुंची थी। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में अरियरी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। घटना के बाद से सभी नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे और गांव से बाहर छिपकर रह रहे थे। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों आरोपी अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *