नाला सफाई के दौरान युवक की संदिग्ध मौत:पत्नी के आरोप पर 2 लोगों के खिलाफ जांच शुरू,

नाला सफाई के दौरान युवक की संदिग्ध मौत:पत्नी के आरोप पर 2 लोगों के खिलाफ जांच शुरू,

जमुई के सिकंदरा बाजार रोड स्थित सरकारी अस्पताल गेट के पास नाला सफाई के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरा निवासी मोहम्मद इकबाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। मोहम्मद इकबाल की पत्नी ने दो लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिकंदरा थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इकबाल की सरकारी अस्पताल गेट के सामने जूते-चप्पल की दुकान है। शुक्रवार को उनकी दुकान के सामने नाले की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान मोहम्मद इकबाल अपने छोटे भाई मोहम्मद आजाद उर्फ छोटू के साथ नाला सफाई का काम देख रहे थे। तभी सिकंदरा निवासी अशोक चौधरी और बाबूलाल साहू ने कथित तौर पर भीड़ हटाने को कहा। युवक के सीने पर मुक्के से किया वार मृतक की पत्नी नगमा तबस्सुम ने आरोप लगाया है कि भीड़ नहीं हटने पर अशोक चौधरी ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की और सीने पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बाबूलाल साहू ने उनके सिर पर हाथ से प्रहार किया। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन मौके पर पहुंचे और घंटों तक घटनास्थल पर रहकर मामले की छानबीन की। पीड़ित परिजनों के आवेदन के आधार पर मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मोहम्मद इकबाल की मौत की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों की जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। जमुई के सिकंदरा बाजार रोड स्थित सरकारी अस्पताल गेट के पास नाला सफाई के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरा निवासी मोहम्मद इकबाल उर्फ बबलू के रूप में हुई है। मोहम्मद इकबाल की पत्नी ने दो लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिकंदरा थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इकबाल की सरकारी अस्पताल गेट के सामने जूते-चप्पल की दुकान है। शुक्रवार को उनकी दुकान के सामने नाले की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान मोहम्मद इकबाल अपने छोटे भाई मोहम्मद आजाद उर्फ छोटू के साथ नाला सफाई का काम देख रहे थे। तभी सिकंदरा निवासी अशोक चौधरी और बाबूलाल साहू ने कथित तौर पर भीड़ हटाने को कहा। युवक के सीने पर मुक्के से किया वार मृतक की पत्नी नगमा तबस्सुम ने आरोप लगाया है कि भीड़ नहीं हटने पर अशोक चौधरी ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की और सीने पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बाबूलाल साहू ने उनके सिर पर हाथ से प्रहार किया। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन मौके पर पहुंचे और घंटों तक घटनास्थल पर रहकर मामले की छानबीन की। पीड़ित परिजनों के आवेदन के आधार पर मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मोहम्मद इकबाल की मौत की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों की जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *