कटिहार से पूर्णिया और कोढ़ा के लिए पिंक बस शुरू:महिला ड्राइवर-कंडक्टर तैनात, किराया 55–59 रुपए तय, पैनिक बटन व ई-टिकटिंग की सुविधा

कटिहार से पूर्णिया और कोढ़ा के लिए पिंक बस शुरू:महिला ड्राइवर-कंडक्टर तैनात, किराया 55–59 रुपए तय, पैनिक बटन व ई-टिकटिंग की सुविधा

बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से पिंक बस सेवा का विस्तार किया है। इसी क्रम में शनिवार को कटिहार से पूर्णिया और कोढ़ा गेड़ाबाड़ी के लिए दो पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन बसों में महिला ड्राइवर और कंडक्टर तैनात हैं, जो छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेंगी। यह सेवा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू की गई है। पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे शहरों में 20 बसों के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। अब इसका विस्तार करते हुए कटिहार के दुर्गा स्थान कैंपस से इन बसों को रवाना किया गया। मासिक पास और ई-टिकटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कंडक्टर की जिम्मेदारी भी महिलाओं को मिली
कटिहार से पूर्णिया वाया कोढ़ा गेड़ाबाड़ी का किराया 59 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि कटिहार से पूर्णिया वाया रोतारा बिलोरी का किराया 55 रुपए है। सरकार ने महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए कंडक्टर की जिम्मेदारी भी महिलाओं को सौंपी है। महिला कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग
कटिहार से चलने वाली इन पिंक बसों में नेहा राय, सना खातून, सुमन कुमारी, जूली कुमारी और नसरीन खातून जैसी महिला कंडक्टर तैनात हैं। इन सभी ने पिछले छह महीने पटना में मौर्य कार एजेंसी के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के बाद आज वे सेवा ड्यूटी पर तैनात हैं। दूसरे चरण की 80 बसों को रवाना किया गया
इस सेवा की मुख्य विशेषताओं में महिला-केंद्रित यात्रा, सुरक्षा के लिए पैनिक बटन (जो सीधे नियंत्रण कक्ष और पुलिस को अलर्ट भेजते हैं), और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं। यह महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती है और उन्हें मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यात्रियों के लिए मासिक पास और किफायती एकल यात्रा किराए की सुविधा भी उपलब्ध है। पिंक बस सेवा की घोषणा 2025 के बजट भाषण में की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई 2025 में पहले चरण की 20 बसों को हरी झंडी दिखाई थी, जिसके बाद सितंबर 2025 में दूसरे चरण की 80 बसों को रवाना किया गया। बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से पिंक बस सेवा का विस्तार किया है। इसी क्रम में शनिवार को कटिहार से पूर्णिया और कोढ़ा गेड़ाबाड़ी के लिए दो पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन बसों में महिला ड्राइवर और कंडक्टर तैनात हैं, जो छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेंगी। यह सेवा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शुरू की गई है। पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे शहरों में 20 बसों के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। अब इसका विस्तार करते हुए कटिहार के दुर्गा स्थान कैंपस से इन बसों को रवाना किया गया। मासिक पास और ई-टिकटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कंडक्टर की जिम्मेदारी भी महिलाओं को मिली
कटिहार से पूर्णिया वाया कोढ़ा गेड़ाबाड़ी का किराया 59 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि कटिहार से पूर्णिया वाया रोतारा बिलोरी का किराया 55 रुपए है। सरकार ने महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए कंडक्टर की जिम्मेदारी भी महिलाओं को सौंपी है। महिला कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग
कटिहार से चलने वाली इन पिंक बसों में नेहा राय, सना खातून, सुमन कुमारी, जूली कुमारी और नसरीन खातून जैसी महिला कंडक्टर तैनात हैं। इन सभी ने पिछले छह महीने पटना में मौर्य कार एजेंसी के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के बाद आज वे सेवा ड्यूटी पर तैनात हैं। दूसरे चरण की 80 बसों को रवाना किया गया
इस सेवा की मुख्य विशेषताओं में महिला-केंद्रित यात्रा, सुरक्षा के लिए पैनिक बटन (जो सीधे नियंत्रण कक्ष और पुलिस को अलर्ट भेजते हैं), और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं। यह महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती है और उन्हें मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यात्रियों के लिए मासिक पास और किफायती एकल यात्रा किराए की सुविधा भी उपलब्ध है। पिंक बस सेवा की घोषणा 2025 के बजट भाषण में की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई 2025 में पहले चरण की 20 बसों को हरी झंडी दिखाई थी, जिसके बाद सितंबर 2025 में दूसरे चरण की 80 बसों को रवाना किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *