बाराबंकी में डंपर की टक्कर से छात्र की मौत:बीएससी का पेपर देने जा रहा था छात्र, दूसरा साथी घायल

बाराबंकी में डंपर की टक्कर से छात्र की मौत:बीएससी का पेपर देने जा रहा था छात्र, दूसरा साथी घायल

बाराबंकी के बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बीएससी का पेपर देने जा रहे दो छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्र की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार सुबह लखनऊ-कुर्सी मार्ग पर पैगंबरपुर गांव के सामने हुई। सीतापुर जनपद के थाना रामपुर कला क्षेत्र के तेजनीपुर गांव निवासी शोभित (लगभग 19 वर्ष) पुत्र शैलेंद्र कुमार अपने साथी आसिफ पुत्र रहमत अली के साथ बाइक से कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के निंदूरा स्थित प्रेरणा महाविद्यालय जा रहे थे। वे दोनों बीएससी की परीक्षा देने के लिए निकले थे। अज्ञात डंपर की टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घूघटेर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टरों ने शोभित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शोभित के परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथी आसिफ को हल्की चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *