जमुई में आधी रात ज्वेलरी दुकानों में चोरी:8 लाख का सोना-चांदी, कैश और लैपटॉप लूटे गए, ताले तोड़कर चोरों ने किया धावा

जमुई में आधी रात ज्वेलरी दुकानों में चोरी:8 लाख का सोना-चांदी, कैश और लैपटॉप लूटे गए, ताले तोड़कर चोरों ने किया धावा

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाजार रोड में अज्ञात चोरों ने दो सोना-चांदी की दुकानों का शटर तोड़कर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के गहने, नगदी और एक लैपटॉप चोरी कर लिया। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। पीड़ित व्यवसायियों की पहचान सिकंदरा निवासी संतोष कुमार और टुनटुन वर्मा के रूप में हुई है। संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान जब संतोष कुमार ने अपनी दुकान देखी, तो शटर का ताला कटा हुआ पाया। उन्होंने देखा कि बगल में स्थित टुनटुन वर्मा की दुकान का शटर भी टूटा हुआ था। 3 लाख कैश समेत गहने चोरी
दोनों दुकानों की जांच करने पर पता चला कि संतोष कुमार की दुकान से करीब ढाई किलो चांदी के गहने, 10 ग्राम सोने के गहने और 3,780 रुपए नकद चोरी हुए हैं। टुनटुन वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान से चोर सोना-चांदी के गहने और एक लैपटॉप सहित लगभग 3 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की
एक ही रात में दो ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। बंधक बनाकर करीब 60 लाख रुपए की लूट की
उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व भी सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया गांव में 12 हथियारबंद बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बनाकर करीब 60 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाजार रोड में अज्ञात चोरों ने दो सोना-चांदी की दुकानों का शटर तोड़कर लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के गहने, नगदी और एक लैपटॉप चोरी कर लिया। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। पीड़ित व्यवसायियों की पहचान सिकंदरा निवासी संतोष कुमार और टुनटुन वर्मा के रूप में हुई है। संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान जब संतोष कुमार ने अपनी दुकान देखी, तो शटर का ताला कटा हुआ पाया। उन्होंने देखा कि बगल में स्थित टुनटुन वर्मा की दुकान का शटर भी टूटा हुआ था। 3 लाख कैश समेत गहने चोरी
दोनों दुकानों की जांच करने पर पता चला कि संतोष कुमार की दुकान से करीब ढाई किलो चांदी के गहने, 10 ग्राम सोने के गहने और 3,780 रुपए नकद चोरी हुए हैं। टुनटुन वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान से चोर सोना-चांदी के गहने और एक लैपटॉप सहित लगभग 3 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की
एक ही रात में दो ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। बंधक बनाकर करीब 60 लाख रुपए की लूट की
उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व भी सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया गांव में 12 हथियारबंद बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बनाकर करीब 60 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस अब तक उस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *