दुकानदारों को उलझाकर काउंटर से उड़ा रहे रुपए:नालंदा में चोर गिरोह एक्टिव, हार्डवेयर दुकान से कैश किया पार; पूरी वारदात CCTV में कैद

दुकानदारों को उलझाकर काउंटर से उड़ा रहे रुपए:नालंदा में चोर गिरोह एक्टिव, हार्डवेयर दुकान से कैश किया पार; पूरी वारदात CCTV में कैद

नालंदा में बदमाशों का एक संगठित गिरोह छोटी दुकानों को अपना निशाना बना रहा है। चालाकी से दुकानदारों को बातों में उलझाकर गल्ले से रुपए उड़ाने वाले गिरोह ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। इस बार शातिर ने बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोड़ स्थित ‘अरव हार्डवेयर एंड अल्युमिनियम हाउस’ को अपना शिकार बनाया है। दुकान से चंद मिनटों में पार किए रुपए संचालक बंटू कुमार शर्मा ने बताया, ‘शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे दुकान में स्टाफ अकेला था। पहले एक व्यक्ति अंदर आया। सामान लेने के बहाने गल्ले की तरफ झांककर देखने लगा। इसके बाद उसने सिर हिलाकर इशारा किया। तुरंत उसके दो अन्य साथी भी अंदर आ गए।’ तीनों ने मिलकर स्टाफ को सामान दिखाने और बातचीत में उलझाया। इसी दौरान मौका पाकर उनमें से एक ने धीरे से गल्ले में हाथ डालकर 8500 रुपए निकाल लिया। इसके बाद तीनों बिना कुछ खरीदे वहां से फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि स्टाफ को तत्काल भनक तक नहीं लगी। जब शाम दुकान पर पहुंचा और दिनभर की बिक्री का हिसाब-किताब करने लगे, तो गल्ले में पैसे गायब मिले। संदेह होने पर जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तब जाकर बदमाशों की पूरी करतूत सामने आई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कम स्टाफ वाले दुकान गिरोह के टारगेट यह गिरोह विशेष रूप से उन दुकानों को निशाना बना रहा हैं, जहां एक ही दुकानदार या स्टाफ मौजूद हो। पहले गिरोह के सदस्य रेकी करते हैं, फिर एक व्यक्ति अंदर जाकर स्थिति का जायजा लेता है। संकेत मिलने पर बाकी साथी भी पहुंच जाते हैं और टीम वर्क से चोरी को अंजाम देते हैं। पहले भी हो चुकी है वारदात आसपास के बाजारों में पूछताछ करने पर पता चला कि करीब एक महीने पहले भी खंदकपर में ही एक अंडे की दुकान में इसी तरह की वारदात हो चुकी है। तब भी इन बदमाशों ने दुकानदार को उलझाकर गल्ले से पैसे उड़ा लिए थे। इससे स्पष्ट है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अपराध श्रृंखला है। अब तक नहीं मिली शिकायत इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में बदमाशों का एक संगठित गिरोह छोटी दुकानों को अपना निशाना बना रहा है। चालाकी से दुकानदारों को बातों में उलझाकर गल्ले से रुपए उड़ाने वाले गिरोह ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है। इस बार शातिर ने बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोड़ स्थित ‘अरव हार्डवेयर एंड अल्युमिनियम हाउस’ को अपना शिकार बनाया है। दुकान से चंद मिनटों में पार किए रुपए संचालक बंटू कुमार शर्मा ने बताया, ‘शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे दुकान में स्टाफ अकेला था। पहले एक व्यक्ति अंदर आया। सामान लेने के बहाने गल्ले की तरफ झांककर देखने लगा। इसके बाद उसने सिर हिलाकर इशारा किया। तुरंत उसके दो अन्य साथी भी अंदर आ गए।’ तीनों ने मिलकर स्टाफ को सामान दिखाने और बातचीत में उलझाया। इसी दौरान मौका पाकर उनमें से एक ने धीरे से गल्ले में हाथ डालकर 8500 रुपए निकाल लिया। इसके बाद तीनों बिना कुछ खरीदे वहां से फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि स्टाफ को तत्काल भनक तक नहीं लगी। जब शाम दुकान पर पहुंचा और दिनभर की बिक्री का हिसाब-किताब करने लगे, तो गल्ले में पैसे गायब मिले। संदेह होने पर जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तब जाकर बदमाशों की पूरी करतूत सामने आई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कम स्टाफ वाले दुकान गिरोह के टारगेट यह गिरोह विशेष रूप से उन दुकानों को निशाना बना रहा हैं, जहां एक ही दुकानदार या स्टाफ मौजूद हो। पहले गिरोह के सदस्य रेकी करते हैं, फिर एक व्यक्ति अंदर जाकर स्थिति का जायजा लेता है। संकेत मिलने पर बाकी साथी भी पहुंच जाते हैं और टीम वर्क से चोरी को अंजाम देते हैं। पहले भी हो चुकी है वारदात आसपास के बाजारों में पूछताछ करने पर पता चला कि करीब एक महीने पहले भी खंदकपर में ही एक अंडे की दुकान में इसी तरह की वारदात हो चुकी है। तब भी इन बदमाशों ने दुकानदार को उलझाकर गल्ले से पैसे उड़ा लिए थे। इससे स्पष्ट है कि यह कोई इकलौती घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अपराध श्रृंखला है। अब तक नहीं मिली शिकायत इस संबंध में बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *