पटना में सर्राफा व्यापारी से लूटपाट, मारी गोली VIDEO:मनेर में दुकान बंद कर घर लौटते समय किया हमला, घायल पारस हास्पिटल रेफर

पटना में सर्राफा व्यापारी से लूटपाट, मारी गोली VIDEO:मनेर में दुकान बंद कर घर लौटते समय किया हमला, घायल पारस हास्पिटल रेफर

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई। व्यवसायी के कंधे में गोली लगी है। घायल की पहचान मनेर अस्पताल मोड़ निवासी विजय साव के बेटे संजय सोनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल संजय सोनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना के पारस हास्पिटल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा, एक बाइक और एक चप्पल बरामद की है। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जबरन रोकी गाड़ी, फिर किया मारपीट यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 सात बजे हुई। बताया गया कि संजय सोनी की गर्ल्स स्कूल के पास आभूषण की दुकान है। वह शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी वार्ड सात के कटहरा मुहल्ले में तीन अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने संजय को गोली मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक पहले से गली में खड़े थे, जबकि तीसरा बाइक से आकर उनके साथ खड़ा हो गया। अपराधी लगातार फोन पर किसी के संपर्क में थे। जैसे ही संजय सोनी अपनी बाइक से वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें जबरन रोका। धक्का-मुक्की के दौरान उन्हें गोली मार दी गई। शोर सुनकर भीड़ जुटते देख तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए पैदल ही मनेर चौराहा की ओर फरार हो गए। अपराधियों की पहचान की कोशिश जारी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से लोग पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी को लूटपाट के दौरान गोली मार दी गई। व्यवसायी के कंधे में गोली लगी है। घायल की पहचान मनेर अस्पताल मोड़ निवासी विजय साव के बेटे संजय सोनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल संजय सोनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना के पारस हास्पिटल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा, एक बाइक और एक चप्पल बरामद की है। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जबरन रोकी गाड़ी, फिर किया मारपीट यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 सात बजे हुई। बताया गया कि संजय सोनी की गर्ल्स स्कूल के पास आभूषण की दुकान है। वह शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी वार्ड सात के कटहरा मुहल्ले में तीन अपराधियों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने संजय को गोली मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक पहले से गली में खड़े थे, जबकि तीसरा बाइक से आकर उनके साथ खड़ा हो गया। अपराधी लगातार फोन पर किसी के संपर्क में थे। जैसे ही संजय सोनी अपनी बाइक से वहां पहुंचे, बदमाशों ने उन्हें जबरन रोका। धक्का-मुक्की के दौरान उन्हें गोली मार दी गई। शोर सुनकर भीड़ जुटते देख तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए पैदल ही मनेर चौराहा की ओर फरार हो गए। अपराधियों की पहचान की कोशिश जारी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से लोग पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *