किशनगंज में इन दिनों लगातार तेज रफ्तार और कोहरा के वजह से सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। जहां पिछले कई दिनों में कई जाने भी इससे गई है। वहीं शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना का शिकार एक मुखिया प्रत्याशी और वार्ड सदस्य भी हो गए है। दरअसल मामला बिशनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भागवैसा फौजी पेट्रोल पम्प से जब एक कार तेल लेकर निकल रही थी तभी दूसरे साइड से तेज रफ्तार से आ रहे एक स्कॉर्पियो ने उसे ठोकर मार दी। घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्कॉर्पियो पर सवार लोगों को मामूली चोट आई
कार में सवार बिशनपुर मुखिया प्रत्याशी सूरज रजक और वार्ड सदस्य कृष्णा रजक घायल हो गए। वहीं स्कॉर्पियो पर सवार लोगों को मामूली चोट आई है। स्कॉर्पियो बागडोगरा से आ रही थी। ये पूरी वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मुखिया प्रत्याशी और वार्ड सदस्य को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पेट्रोल पंप के पास हमलोग तेल लेकर निकल रहे थे
वहीं मामले पर घायल मुखिया प्रत्याशी सूरज रजक ने बताया कि भगवासा पेट्रोल पंप के पास हमलोग तेल लेकर निकल रहे थे। जिसके बाद सामने से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई वो मेरी गाड़ी टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी कई फिट पीछे जाकर पेड़ों से टकराकर रुकी, हालांकि इस दौरान हम घायल नहीं हुए है मगर मेरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गाड़ी तेजी से न चलाएं। किशनगंज में इन दिनों लगातार तेज रफ्तार और कोहरा के वजह से सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। जहां पिछले कई दिनों में कई जाने भी इससे गई है। वहीं शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना का शिकार एक मुखिया प्रत्याशी और वार्ड सदस्य भी हो गए है। दरअसल मामला बिशनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भागवैसा फौजी पेट्रोल पम्प से जब एक कार तेल लेकर निकल रही थी तभी दूसरे साइड से तेज रफ्तार से आ रहे एक स्कॉर्पियो ने उसे ठोकर मार दी। घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। स्कॉर्पियो पर सवार लोगों को मामूली चोट आई
कार में सवार बिशनपुर मुखिया प्रत्याशी सूरज रजक और वार्ड सदस्य कृष्णा रजक घायल हो गए। वहीं स्कॉर्पियो पर सवार लोगों को मामूली चोट आई है। स्कॉर्पियो बागडोगरा से आ रही थी। ये पूरी वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई। वही घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मुखिया प्रत्याशी और वार्ड सदस्य को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पेट्रोल पंप के पास हमलोग तेल लेकर निकल रहे थे
वहीं मामले पर घायल मुखिया प्रत्याशी सूरज रजक ने बताया कि भगवासा पेट्रोल पंप के पास हमलोग तेल लेकर निकल रहे थे। जिसके बाद सामने से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई वो मेरी गाड़ी टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी कई फिट पीछे जाकर पेड़ों से टकराकर रुकी, हालांकि इस दौरान हम घायल नहीं हुए है मगर मेरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गाड़ी तेजी से न चलाएं।


