समस्तीपुर में दो दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट:न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा, सर्द पछिया हवा से बढ़ी कनकनी; 8वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद

समस्तीपुर में दो दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट:न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा, सर्द पछिया हवा से बढ़ी कनकनी; 8वीं तक के स्कूल 13 जनवरी तक बंद

समस्तीपुर में सर्दी का सितम जारी है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछिया हवा चल रही है। दो दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। 12 जनवरी के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। इस अवधि में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह कोहरा रहेगा। 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। जिससे कनकनी बनी रहेगी। स्कूल बंद करने के आदेश जिले में आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि वर्तमान मौसम में आलू, मटर, टमाटर, धनिया, लहसुन और रवि फसलों में झुलसा रोग की निगरानी जरूरी है। नमी होने पर यह रोग तेजी से पौधों में फैला है। पौधों में इसके लक्षण दिखाई दे तो डाइथेन एम-45 फफूंदनाशक दवा 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिनों के अंतराल पर 2 से 3 बार छिड़काव करें। नवंबर माह के प्रारंभ में बुआई की गई रबी मक्का की फसल जो वर्तमान में 55 से 60 दिनों की अवस्था की हो गई है। उनमें 50 किलोग्राम नाइट्रोजन उर्वरक प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें। पौधे पर मिट्टी चढ़ावें। गेहूं की फसल जो 30 से 35 दिनों की अवस्था में हो उनमें विभिन्न प्रकार के खरपतवार उग आते हैं। जो गेहूं की वृद्धि को प्रभावित कर उपज घटाता है, इसे हटाना जरूरी है। समस्तीपुर में सर्दी का सितम जारी है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछिया हवा चल रही है। दो दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। 12 जनवरी के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। इस अवधि में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह कोहरा रहेगा। 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। जिससे कनकनी बनी रहेगी। स्कूल बंद करने के आदेश जिले में आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि वर्तमान मौसम में आलू, मटर, टमाटर, धनिया, लहसुन और रवि फसलों में झुलसा रोग की निगरानी जरूरी है। नमी होने पर यह रोग तेजी से पौधों में फैला है। पौधों में इसके लक्षण दिखाई दे तो डाइथेन एम-45 फफूंदनाशक दवा 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिनों के अंतराल पर 2 से 3 बार छिड़काव करें। नवंबर माह के प्रारंभ में बुआई की गई रबी मक्का की फसल जो वर्तमान में 55 से 60 दिनों की अवस्था की हो गई है। उनमें 50 किलोग्राम नाइट्रोजन उर्वरक प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें। पौधे पर मिट्टी चढ़ावें। गेहूं की फसल जो 30 से 35 दिनों की अवस्था में हो उनमें विभिन्न प्रकार के खरपतवार उग आते हैं। जो गेहूं की वृद्धि को प्रभावित कर उपज घटाता है, इसे हटाना जरूरी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *