शेखपुरा में शुक्रवार को महिला का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ है। महिला के शरीर पर कई जगह गहरी चोट के निशान मिले है। उसका एक दांत टूटा है और सिर में भी जख्म है। साथ ही, पूरे चेहरे पर खून लगा है। घटना के बाद मृतका के भाई शंकर सिंह ने सिरारी थाने में हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति गौरव कुमार, ससुर कारू सिंह, सास रेणु देवी, भैंसुर कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ मुन्नी सिंह और गोतनी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। घटना सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कोमल कुमारी के रूप में हुई है। उसका मायका लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा डीह गांव में था। ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप मृतका के भाई शंकर सिंह ने बताया कि कोमल की शादी 8 फरवरी 2023 को गौरव कुमार से हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव और उसके परिवार वाले डेढ़ लाख रुपए और एक बुलेट बाइक की दहेज के रूप में मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर कोमल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शंकर सिंह के अनुसार, पति और ससुराल वालों ने मारपीट के बाद गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी है। मुंह-नाक से निकल रहा था खून थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि मृतका के दांत टूटे हुए थे और उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसके बाद महिला ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सुचना मिलने के बाद एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। शेखपुरा में शुक्रवार को महिला का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ है। महिला के शरीर पर कई जगह गहरी चोट के निशान मिले है। उसका एक दांत टूटा है और सिर में भी जख्म है। साथ ही, पूरे चेहरे पर खून लगा है। घटना के बाद मृतका के भाई शंकर सिंह ने सिरारी थाने में हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति गौरव कुमार, ससुर कारू सिंह, सास रेणु देवी, भैंसुर कृष्ण मुरारी सिंह उर्फ मुन्नी सिंह और गोतनी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। घटना सिरारी थाना क्षेत्र के भदोंस गांव की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कोमल कुमारी के रूप में हुई है। उसका मायका लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा डीह गांव में था। ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप मृतका के भाई शंकर सिंह ने बताया कि कोमल की शादी 8 फरवरी 2023 को गौरव कुमार से हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव और उसके परिवार वाले डेढ़ लाख रुपए और एक बुलेट बाइक की दहेज के रूप में मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर कोमल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शंकर सिंह के अनुसार, पति और ससुराल वालों ने मारपीट के बाद गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी है। मुंह-नाक से निकल रहा था खून थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि मृतका के दांत टूटे हुए थे और उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर कई जगह चोट और जख्म के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसके बाद महिला ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सुचना मिलने के बाद एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।


