लखीमपुर के मितौली में मेला महोत्सव का शुभारंभ:पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने किया उद्घाटन

लखीमपुर के मितौली में मेला महोत्सव का शुभारंभ:पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने किया उद्घाटन

लखीमपुर के मितौली कस्बे में स्थानीय मेला मैदान में शुक्रवार रात मितौली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस आयोजन के साथ ही दिन में रामलीला और रात में रासलीला के कार्यक्रमों का भी आगाज हो गया। देखें 5 तस्वीर… मेला आयोजक मास्टर दिनेश कुमार और ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप ने मेला कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। श्री राधा सर्वेश्वरी लीला संस्थान वृंदावन मथुरा की रामलीला एवं रासलीला पार्टी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी और राधा-कृष्ण की पूजा-आरती के साथ हुई। मुख्य अतिथि जुगल किशोर ने अपने संबोधन में पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने मेले की मशहूर मिठाइयों और जलेबियों का जिक्र करते हुए मेले के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह महोत्सव 19 जनवरी तक चलेगा, जिसमें दिन में रामलीला और रात में कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला, पप्पू मिश्रा, शमशाद, कल्लू टेलर, इरफान बंजारा, शिव कुमार कटियार, दीपक सिंह, डॉ. आदेश कुमार, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ. शिव शरण, पप्पू पेंटर, मलिक, कमलेश चौधरी, विवेक दीक्षित, शिवम सूरज मिश्रा, सत्यराम, विक्रम और अशोक राज सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *