दरभंगा में हत्या-लूट के मामलों में स्पीडी ट्रायल:पुलिस ने कोर्ट को भेजा रिक्वेस्ट लेटर, दोनों केस में 4 गिरफ्तार; जल्द सजा दिलाने की तैयारी

दरभंगा में हत्या-लूट के मामलों में स्पीडी ट्रायल:पुलिस ने कोर्ट को भेजा रिक्वेस्ट लेटर, दोनों केस में 4 गिरफ्तार; जल्द सजा दिलाने की तैयारी

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हत्या और लूट के दो संगीन मामलों में आरोपियों को जल्द सजा दिलाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष प्रशुनजय कुमार ने दोनों मामलों में स्पीडी ट्रायल के तहत सजा सुनिश्चित कराने के लिए दरभंगा न्यायालय को अनुरोध पत्र भेजा है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर की गई है। पहला मामला- 12 साल के बच्चे की हत्या पहला मामला 19 सितंबर का है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरुखोंपट्टी आम गाछी में हरिपट्टी निवासी विधवा महिला लालपरी देवी के 12 वर्षीय बेटे रौशन कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रौशन दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में तलाश के दौरान उसका शव आम गाछी में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही संजय शर्मा ने आपसी विवाद में रौशन की पीट-पीटकर हत्या कर शव को आम के बगीचे में छोड़ दिया था। 21 सितंबर को मृतक की मां के लिखित बयान पर बहादुरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। बयान में आरोप लगाया गया कि संजय शर्मा को शक था कि मृतक के बड़े भाई ऋतिक कुमार का महिला से अवैध संबंध है। इसी शक में आरोपी ने रौशन के सिर पर पिलर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हरिपट्टी निवासी स्व. रामनारायण शर्मा के 35 वर्षीय बेटे संजय शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। दूसरा मामला- पिस्टल के बल पर लूटपाट दूसरा मामला 9 अगस्त की अहले सुबह का है। मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी गोखुल भारती के 35 वर्षीय बेटे विंदेश्वर भारती, जो रेलवे में इंजीनियर हैं, नरकटियागंज से ट्रेन द्वारा दरभंगा पहुंचे थे। सुबह करीब 3 बजे वे स्टेशन से अपनी बहन के घर छपरारमठ जा रहे थे। दिलावरपुर गांव की एक गली में तीन अज्ञात युवकों ने पिस्टल के बल पर उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर युवकों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया और बैग लूटकर फरार हो गया। लूटे गए बैग में 2500 रुपए नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पीड़ित के आवेदन पर बहादुरपुर थाने में कांड संख्या 387/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी पड़ताल के आधार पर पुलिस ने दिलावरपुर निवासी जितेंद्र पासवान के 28 वर्षीय बेटे सुगंध पासवान, रामरित पासवान के 27 वर्षीय बेटे कृष्णा कुमार दास उर्फ मक्कू दास और कैलाश मल्लिक के 20 वर्षीय बेटे महादेव मल्लिक को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उनकी निशानदेही पर लूटा गया बैग, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल बरामद किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। दोनों में स्पीडी ट्रायल के लिए लिखा लेटर थानाध्यक्ष प्रशुनजय कुमार ने बताया कि बहादुरपुर थाने के इन दोनों गंभीर मामलों में आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के उद्देश्य से स्पीडी ट्रायल के तहत वरीय अधिकारियों को अनुरोध पत्र भेजा गया है। पुलिस का प्रयास है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय मिले और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हत्या और लूट के दो संगीन मामलों में आरोपियों को जल्द सजा दिलाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष प्रशुनजय कुमार ने दोनों मामलों में स्पीडी ट्रायल के तहत सजा सुनिश्चित कराने के लिए दरभंगा न्यायालय को अनुरोध पत्र भेजा है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर की गई है। पहला मामला- 12 साल के बच्चे की हत्या पहला मामला 19 सितंबर का है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पुरुखोंपट्टी आम गाछी में हरिपट्टी निवासी विधवा महिला लालपरी देवी के 12 वर्षीय बेटे रौशन कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रौशन दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में तलाश के दौरान उसका शव आम गाछी में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही संजय शर्मा ने आपसी विवाद में रौशन की पीट-पीटकर हत्या कर शव को आम के बगीचे में छोड़ दिया था। 21 सितंबर को मृतक की मां के लिखित बयान पर बहादुरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। बयान में आरोप लगाया गया कि संजय शर्मा को शक था कि मृतक के बड़े भाई ऋतिक कुमार का महिला से अवैध संबंध है। इसी शक में आरोपी ने रौशन के सिर पर पिलर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हरिपट्टी निवासी स्व. रामनारायण शर्मा के 35 वर्षीय बेटे संजय शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। दूसरा मामला- पिस्टल के बल पर लूटपाट दूसरा मामला 9 अगस्त की अहले सुबह का है। मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी गोखुल भारती के 35 वर्षीय बेटे विंदेश्वर भारती, जो रेलवे में इंजीनियर हैं, नरकटियागंज से ट्रेन द्वारा दरभंगा पहुंचे थे। सुबह करीब 3 बजे वे स्टेशन से अपनी बहन के घर छपरारमठ जा रहे थे। दिलावरपुर गांव की एक गली में तीन अज्ञात युवकों ने पिस्टल के बल पर उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर युवकों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया और बैग लूटकर फरार हो गया। लूटे गए बैग में 2500 रुपए नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पीड़ित के आवेदन पर बहादुरपुर थाने में कांड संख्या 387/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी पड़ताल के आधार पर पुलिस ने दिलावरपुर निवासी जितेंद्र पासवान के 28 वर्षीय बेटे सुगंध पासवान, रामरित पासवान के 27 वर्षीय बेटे कृष्णा कुमार दास उर्फ मक्कू दास और कैलाश मल्लिक के 20 वर्षीय बेटे महादेव मल्लिक को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उनकी निशानदेही पर लूटा गया बैग, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल बरामद किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। दोनों में स्पीडी ट्रायल के लिए लिखा लेटर थानाध्यक्ष प्रशुनजय कुमार ने बताया कि बहादुरपुर थाने के इन दोनों गंभीर मामलों में आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के उद्देश्य से स्पीडी ट्रायल के तहत वरीय अधिकारियों को अनुरोध पत्र भेजा गया है। पुलिस का प्रयास है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय मिले और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *