दरभंगा में 14वें राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव के पहले दिन संध्या कालीन सांस्कृतिक सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व न्यास समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र और मिथिला पाग पहनाकर किया गया। पर्यटन मंत्री ने अहिल्या भूमि को नमन करते हुए कहा कि एनडीए सरकार इस पावन स्थल के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी। स्थानीय विधायक की ओर से दिए गए विकास प्रस्ताव अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी। अब समय आ गया है कि अहिल्या भूमि को संवारने और संजोने का कार्य किया जाए। क्योंकि पर्यटन विभाग अब रोजगार उन्मुखी परियोजनाओं पर फोकस कर रहा है। बाबा विद्यापति स्थल और गिरिजा स्थान के विकास के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। बिहार में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण पर्यटन मंत्री ने आगे कहा कि नारी कभी अधम नहीं होती। जिस समाज में नारी को सम्मान नहीं मिलता, वहां स्वयं प्रभु श्रीराम का आगमन होता है। बिहार आज नारी सशक्तीकरण का केंद्र बन चुका है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। मंत्री ने स्थानीय विधायक जीवेश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अहिल्या स्थान ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मिथिला क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द अहिल्या स्थान का सर्वांगीण विकास होगा। शंखनाद से कार्यक्रम का शुभारंभ वहीं, पूर्व बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने सनातन समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकता में ही विकास निहित है। सांस्कृतिक सत्र में विपिन मिश्रा के शंखनाद से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कुंज बिहारी, अमर आनंद सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के रघुवीर की ओर से प्रस्तुत भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक जीवेश कुमार, पूर्व विधायक और अहिल्या स्थान न्यास समिति के संरक्षक हरिभूषण ठाकुर बचोल, दरभंगा ग्रामीण के विधायक राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल, प्रमुख फूलो बैठा, नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के मुख्य पार्षद सह न्यास के कोषाध्यक्ष रंजित प्रसाद, श्यामा न्यास समिति के एस.एन. झा एवं कमलाकांत झा, अहिल्या स्थान न्यास के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, एसडीओ विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजू रहे। दरभंगा में 14वें राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव के पहले दिन संध्या कालीन सांस्कृतिक सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व न्यास समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र और मिथिला पाग पहनाकर किया गया। पर्यटन मंत्री ने अहिल्या भूमि को नमन करते हुए कहा कि एनडीए सरकार इस पावन स्थल के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी। स्थानीय विधायक की ओर से दिए गए विकास प्रस्ताव अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी। अब समय आ गया है कि अहिल्या भूमि को संवारने और संजोने का कार्य किया जाए। क्योंकि पर्यटन विभाग अब रोजगार उन्मुखी परियोजनाओं पर फोकस कर रहा है। बाबा विद्यापति स्थल और गिरिजा स्थान के विकास के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है। बिहार में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण पर्यटन मंत्री ने आगे कहा कि नारी कभी अधम नहीं होती। जिस समाज में नारी को सम्मान नहीं मिलता, वहां स्वयं प्रभु श्रीराम का आगमन होता है। बिहार आज नारी सशक्तीकरण का केंद्र बन चुका है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। मंत्री ने स्थानीय विधायक जीवेश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अहिल्या स्थान ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मिथिला क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द अहिल्या स्थान का सर्वांगीण विकास होगा। शंखनाद से कार्यक्रम का शुभारंभ वहीं, पूर्व बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने सनातन समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एकता में ही विकास निहित है। सांस्कृतिक सत्र में विपिन मिश्रा के शंखनाद से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कुंज बिहारी, अमर आनंद सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के रघुवीर की ओर से प्रस्तुत भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक जीवेश कुमार, पूर्व विधायक और अहिल्या स्थान न्यास समिति के संरक्षक हरिभूषण ठाकुर बचोल, दरभंगा ग्रामीण के विधायक राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल, प्रमुख फूलो बैठा, नगर पंचायत कमतौल-अहियारी के मुख्य पार्षद सह न्यास के कोषाध्यक्ष रंजित प्रसाद, श्यामा न्यास समिति के एस.एन. झा एवं कमलाकांत झा, अहिल्या स्थान न्यास के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर, एसडीओ विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजू रहे।


