मधुबनी के रुद्रपुर थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक बोलेरो गाड़ी, सैकड़ों शराब की बोतलें, स्प्रीट तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम बताया कि रुद्रपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कुछ व्यक्ति बोलेरो वाहन से अवैध रूप से स्प्रीट, पानी की बोतलें और खाली शराब की शीशियां लेकर नकली शराब तैयार कर रहे थे। दोनों आरोपियों की तस्वीर… बोलेरो से कार्टून उतार रहे थे 2 लोग सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा अपनी टीम के साथ ननौर पूर्वारी टोल स्थित पानी टंकी के पास पहुंचीं। वहां पुलिस ने देखा कि एक बोलेरो गाड़ी से दो व्यक्ति पुलिया के पास कार्टून उतार रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हर्री टोल निवासी राहुल भारती और कैलाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो और उनके पास रखे सामान की तलाशी ली। इसमें 13 कार्टूनों में कुल 624 शीशियां मिलीं, जिन पर विभिन्न होम्योपैथिक दवाओं के रैपर लगे थे और ‘अल्कोहल 90 प्रतिशत’ लिखा था। खोलने पर उनमें से अल्कोहल जैसी तेज गंध आ रही थी। दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 10 प्लास्टिक बोरों में 454 खाली विदेशी शराब की बोतलें और 102 एक लीटर पानी से भरी बोतलें भी बरामद कीं। जब आरोपियों से इन वस्तुओं के बारे में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने सभी वस्तुओं की जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस संबंध में रुद्रपुर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या-05/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इस तरह की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मधुबनी के रुद्रपुर थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक बोलेरो गाड़ी, सैकड़ों शराब की बोतलें, स्प्रीट तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है। मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम बताया कि रुद्रपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, कुछ व्यक्ति बोलेरो वाहन से अवैध रूप से स्प्रीट, पानी की बोतलें और खाली शराब की शीशियां लेकर नकली शराब तैयार कर रहे थे। दोनों आरोपियों की तस्वीर… बोलेरो से कार्टून उतार रहे थे 2 लोग सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा अपनी टीम के साथ ननौर पूर्वारी टोल स्थित पानी टंकी के पास पहुंचीं। वहां पुलिस ने देखा कि एक बोलेरो गाड़ी से दो व्यक्ति पुलिया के पास कार्टून उतार रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हर्री टोल निवासी राहुल भारती और कैलाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बोलेरो और उनके पास रखे सामान की तलाशी ली। इसमें 13 कार्टूनों में कुल 624 शीशियां मिलीं, जिन पर विभिन्न होम्योपैथिक दवाओं के रैपर लगे थे और ‘अल्कोहल 90 प्रतिशत’ लिखा था। खोलने पर उनमें से अल्कोहल जैसी तेज गंध आ रही थी। दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 10 प्लास्टिक बोरों में 454 खाली विदेशी शराब की बोतलें और 102 एक लीटर पानी से भरी बोतलें भी बरामद कीं। जब आरोपियों से इन वस्तुओं के बारे में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने सभी वस्तुओं की जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस संबंध में रुद्रपुर थाना में प्राथमिकी कांड संख्या-05/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इस तरह की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


