अमरोहा SP ने ली क्राइम मीटिंग:अपराध पर अंकुश, कानून और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर दिया जोर

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना था। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, प्रभारी यातायात और सभी थाना/शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनपद के टॉप-10 अपराधियों और चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई, जैसे गुंडा, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर, की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, जिला बदर/गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। अनावरण हेतु लंबित अभियोगों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पीजीआरयू, जनशिकायत और आईजीआरएस (IGRS) प्रार्थना पत्रों की थानावार समीक्षा कर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद में चल रहे विभिन्न अभियानों की भी समीक्षा हुई। इनमें ‘कॉप ऑफ द मंथ’, ‘ऑपरेशन क्लीन-2’, ‘ऑपरेशन कनविक्शन’, त्रिनेत्र ऐप पर फीडिंग और ई-ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल थे। वर्ष 2025-26 में गुंडा, गैंगस्टर एक्ट, गैंग पंजीकरण, माफिया घोषित करने और खोली गई हिस्ट्रीशीट की स्थिति की समीक्षा की गई। चोरी के पंजीकृत अभियोगों और अभियुक्तों के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई, पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाएं, मिशन शक्ति और महिला संबंधी अपराधों के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की थानावार समीक्षा भी की गई। अपराध स्थिति, विवेचना निस्तारण, गैंगस्टर, लंबित आरोप पत्र और फुट पेट्रोलिंग जैसे बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वांछित, गैर जमानती वारंटियों और इनामी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए गए। लंबित एसआर (SR) केस (हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पॉक्सो एक्ट) और इन मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनपद में अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी और गोवध के अपराधियों का सत्यापन और निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *