पूर्णिया के भट्टा बाजार टीओपी की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। हालांकि वो इसमें कामयाब होता इससे पहले ही पकड़ा गया। क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पहचान के. हाट थाना क्षेत्र के ब्रजेशनगर वार्ड-7 के सोनू कुमार(25) के तौर पर हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि भट्टा बाजार टीओपी प्रभारी समित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसके बाद पुलिस बल की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू कुमार बताया। जब उससे भागने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद उसकी तलाशी लेनी शुरू की गई। इस दौरान युवक की कमर से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। इसके बाद पिस्टल को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वो किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। जिले में अभियान जारी रहेगा टीओपी प्रभारी समित कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से अपील है कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पूर्णिया के भट्टा बाजार टीओपी की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। हालांकि वो इसमें कामयाब होता इससे पहले ही पकड़ा गया। क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पहचान के. हाट थाना क्षेत्र के ब्रजेशनगर वार्ड-7 के सोनू कुमार(25) के तौर पर हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि भट्टा बाजार टीओपी प्रभारी समित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसके बाद पुलिस बल की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू कुमार बताया। जब उससे भागने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद उसकी तलाशी लेनी शुरू की गई। इस दौरान युवक की कमर से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। इसके बाद पिस्टल को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वो किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। जिले में अभियान जारी रहेगा टीओपी प्रभारी समित कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से अपील है कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


